जवाहर नगर थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा विहार कॉलोनी में घर के बाहर घूम रही महिला का मोबाइल बदमाश ने लूट लिया और फरार हो गए। महिला की शिकायत पर जवाहर नगर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक वर्तिका गुप्ता इंदिरा विहार में श्रीनाथ पार्क के सामने रहती है।
वह बुधवार को घर के बाहर मोबाइल पर बात कर रही थी। वह मोबाइल पर बच्चे की अपने परिजनों से वीडियो कॉल पर बात करवा रही थी। इसी दौरान दो बदमाश बाइक पर आए और तेज गति से बाइक उनके पास से निकाली और मोबाइल लूट कर ले गए।
बाइक सवारों में से बाइक चालक ने काले रंग की जैकेट पहन रखी थी और पीछे वाले बदमाश ने पीले रंग का जैकेट पहन रखा था। इधर, जवाहर नगर सीआई रामकिशन का कहना है कि बदमाश को ट्रेस किया जा रहा है। बदमाश को पकड़ने के लिए टीम में लगा दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें