राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित कनिष्ठ अनुदेशक (वेल्डर एवं फीटर) सीधी भर्ती परीक्षा-2018 के तहत अनुसूचित क्षेत्र में वेल्डर और फीटर ट्रेडों में अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। इसमें चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच व सत्यापन का काम 13 जनवरी को सुबह 11 बजे से जोधपुर में किया जाएगा।

बोर्ड सचिव डॉ. मुकुट बी. जांगिड़ ने बताया कि वरीयता सूची में आने वाले पात्र अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 13 जनवरी को जोधपुर स्थित निदेशक तकनीकी शिक्षा (प्रशिक्षण) रेजीडेंसी रोड पर अपने विस्तृत आवेदन (दो प्रतियों में) एवं मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। उन्होंने बताया कि पात्रता की जांच के लिए उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों के अंतिम चयन पर विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट https://ift.tt/1xSC1am से ली जा सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top