रेलवे कॉलोनी पुलिस ने तीन ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो धमकियां देकर भूखंडों पर कब्जा करते हैं। एसपी विकास पाठक ने बताया कि किरण सैनी ने रेलवे कॉलोनी पुलिस को रिपोर्ट देकर कहा कि उसका मकान श्रीराम नगर कॉलोनी काला तालाब में है।
2012 में देवरानी मधुबाला के नाम प्लॉट नंबर 97 व उसके नाम प्लॉट नंबर 96 खरीदा था। दोनों प्लाॅटाें पर एक-एक कमरा और बाथरूम व लॉन हैं। 1 जनवरी 2021 को उसके प्लाट पर कमर अहमद निवासी श्रीपुरा व जोगेंद्र उर्फ जगविन्दर निवासी दीनदयाल उपाध्याय नगर द्वारा कारीगर से काम करवाना शुरू किया।
जब उनको मना किया तो उन्ळोंने धमकी दी कि इन प्लॉटों पर आज के बाद कोई काम व निर्माण कार्य मत करना। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी कमर अहमद पुत्र उमर अहमद उम्र 38 साल निवासी श्रीपुरा थाना, जोगेन्द्र उर्फ जगविन्द्र सिंह पुत्र चन्दगीराम उम्र 50 साल निवासी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर अनन्तपुरा और गजानन्द उर्फ पप्पू रेबारी पुत्र छोटूलाल उम्र 50 साल निवासी बड़ाखेड़ा लाखेरी हाल कोटड़ी को गिरफ्तार किया हैं।
तीनों पर दर्ज हैं 15 मुकदमे
पुलिस ने बताया कि तीनों के खिलाफ 15 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। सबसे ज्यादा 9 मुकदमे गजानंद पर हैं। जांच में सामने आया कि बदमाश प्लॉट मालिक को कमजोर पाकर बिना दस्तावेज के काम शुरु कर डराते हैं। मकान विवादित करने की धमकी देकर काम बन्द करवाते और उस पर कब्जे की कोशिश करते है। बाद वो मालिक से रुपए वसूलते। समझौता कर कब्जा छोड़ देते है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें