कस्बे के सहायक मंडल अभियंता कार्यालय के बाहर मारवाड़ रेलवे कर्मचारी ट्रैक मैंटेनर एसोसिएशन व नार्थ वेस्ट रेलवे एम्पलाइज यूनियन के तत्वावधान में रानी, फालना व मारवाड़ सोजत सेक्शन के ट्रैक मैंटेनर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया कि ट्रैकमैन की रात्रि गश्त दूरी को 16 किमी से घटाकर 12 किमी किया जाए व दो कर्मचारी साथ चलाए जाए। जिससे रेलवे की पटरी की सुरक्षा के साथ-साथ कर्मचारी की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।

इसके साथ ही विभिन्न मांगों को लेकर ट्रैक मैंटेनर कर्मचारियों द्वारा सहायक मंडल अभियंता कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बाद सहायक मंडल अभियंता कार्यालय के कार्मिकों को ज्ञापन दिया। यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि अगर ऐसा नहीं होगा तो अनशन करते हुए मंडल डीआरएम ऑफिस तक धरना प्रदर्शन व रेल सुरक्षा के लिए कार्य करेंगे।

इस मौके पर रेल कर्मचारी ट्रैक मैन एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी वेदराम मीणा, संयोजक एलआर जाट,नार्थ वेस्ट रेलवे एम्पलाइज यूनियन अजमेर मंडल के उपाध्यक्ष चेतराम मीणा, मारवाड़ शाखा सचिव नवलकिशोर,अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह गुर्जर के सानिध्य में कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Railway employees demonstrated in Marwar Junction on demands
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top