काेराेना के नए स्ट्रेन से संक्रमित हुए सादुलशहर तहसील के गांव हाकमाबाद के यूके रिटर्न तीन लोगों की हालत सामान्य है। दंपती और उसके पांच साल के संक्रमित बेटे को जन सेवा अस्पताल के कोविड केयर सेंटर पर आइसोलेट रखा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को गांव हाकमाबाद में स्वास्थ्य सर्वे किया। इसमें 60 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। यहां संक्रमितों के संपर्क में आए तीन परिजनों और 41 पड़ाेसियों सहित 44 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं।

दो लोगों को आईएलआई के लक्षण हैं। इन लोगों को एहतियात के तौर पर क्वारेंटाइन किया गया है। राहत की बात ये है कि यूके स्ट्रेन से ग्रस्त होने से पॉजिटिव हुए तीनों रोगियों के लक्षण और तकलीफ नहीं है। उन्हें किसी तरह की दवा देने की जरूरत नहीं पड़ रही है। तीनों संक्रमितों में एक महिला की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
महिला के पति और बच्चे की जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है। विभाग सोमवार को यूके स्ट्रेन की रिपोर्ट मिलने के बाद संक्रमितों के 10 परिजनों के सैंपल लिए गए थे, जिसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव मिली है।


सीएमएचओ डॉ. गिरधारी लाल मेहरड़ा के अनुसार यूके स्ट्रेन से संक्रमित दंपती और उसके बेटे की हालत सामान्य है। इनकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी इन्हें 28 दिन तक आइसोलेट ही रखा जाएगा। 29 दिसंबर को इनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी, इसके बाद से 28 दिन की गणना की जाएगी।

ग्रामीणों को मास्क लगाने, बार-बार हाथ धोने और भीड़ में जाने से परहेज करते हुए फिजिकल डिस्टेंसिंग के पालन की दी सलाह

सीएमएचओ डॉ. गिरधारी लाल मेहरड़ा के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने काेराेना पाॅजिटिव के घर के आसपास रहने वाले लाेगाें के स्वास्थ्य की जांच की। इनके नजदीकी संपर्क में आए 44 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल की कोरोना जांच लैब पहुंचाए गए हैं। टीम प्रभारी बीसीएमओ डॉ. लक्ष्य सिंह पड़िहार के अनुसार परिवार के जो तीन लोग पॉजिटिव के संपर्क में रहे हैं, उनके भी किसी तरह के कोरोना के लक्षण नहीं है।

स्वास्थ्य सर्वे में ग्राम विकास अधिकारी योगेश डूडी, रोजगार सहायक ओम सिंह, हाकमाबाद पीएचसी प्रभारी डॉ. हेमंत जांगिड़ सहित अन्य स्टाफ था। विभाग के स्वास्थ्य सर्वे के दौरान ग्रामीणों को कोरोना बचाव की एडवाइजरी की पालना करते हुए मास्क लगाने, बार बार हाथ धोने और भीड़ में जाने से परहेज करते हुए फिजिकल डिस्टेंसिंग की पालना करने की सलाह दी।


लक्षण होने पर 0154-2445071 पर सूचना दें : स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से कहा कि अगर किसी को कोरोना के लक्षण बुखार, सांस में तकलीफ और गले में खराश है तो वे तुरंत डाॅक्टर से संपर्क करें। इसकी सूचना विभाग के कंट्रोल रूम नंबर 0154-2445071 पर भी दी जा सकती है। ग्रामीणों को सलाह दी है कि वे मास्क पहनें, भीड़ में जाने से यथा संभव बचें और बार-बार हाथ धोएं।

ताऊ के परिवार का सैंपल लेने के लिए आज पुलिस के साथ जाएगी टीम : बीसीएमओ डॉ. लक्ष्य सिंह पड़िहार के अनुसार स्वास्थ्य सर्वे के दौरान विभाग की टीम तीनों संक्रमितों के ताऊ की ढाणी में पहुंची तो उन्हें सहयोग नहीं मिला। परिवार ने सैंपल करवाने से मना कर दिया। तीनों संक्रमित इस परिवार के संपर्क में भी आए थे।

सीएमएचओ डॉ. गिरधारी लाल मेहरड़ा के अनुसार इसकी सूचना एसडीएम सादुलशहर और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई है। बुधवार को टीम पुलिस के साथ ढाणी जाकर सैंपल लेकर परिवार के स्वास्थ्य की जांच करेगी। हालांकि इससे पहले संक्रमितों के परिवार ने भी स्वास्थ्य विभाग की टीम को सहयोग नहीं किया था। कई दिनों के तक परिवार के तीन लोगों के यूके से 19 दिसंबर को लौटने की जानकारी छिपाए रखी थी। इससे तीनों के सैंपल 9 दिन देरी से लिए जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Normal condition of UK return people positive from new strain;
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top