नवचौकिया स्थित अचलावतों का बास निवासी एक स्वर्ण व्यवसायी को एक दुकानदार को सोना देना भारी पड़ गया। दुकानदार ने व्यवसायी ने 300 ग्राम सोना ले लिया, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया। इस पर दुकानदार ने सदर बाजार थाने में इसकी रिपोर्ट दी। पुलिस ने धोखाधड़ी में केस दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि अचलावतों का बास निवासी हीरानंद पुत्र खुशालदास सिंधी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह नग सेटिंग का कार्य करता है। गत दिनों उसने घोड़ों का चौक में एक दुकान चलाने वाले पाली के पावा गांव निवासी राहुल को करीब डेढ़ कीमत का 300 ग्राम सोना दिया था। उसने न तो उसकी रकम दी और न ही सोना लौटाया और ना ही रकम दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top