महात्मा गांधी नरेगा योजना में श्रमिकों द्वारा किए गए कार्य का मेट गलत तरीके से माप करेंगे तो अब उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करवाया जाएगा। साथ ही मेट के साथ एक एग्रीमेंट होगा। इसमें तकनीकी सहायक के माध्यम से किए गए माप में 10 प्रतिशत कम या ज्यादा होने पर उनकी वसूली मेट से की जाएगी।
वहीं भविष्य में उस मेट को कभी नहीं लगाया जाएगा। मेट श्रमिकों द्वारा किए गए किए कार्य का आवश्यक रूप से प्रतिदिन मस्टरोल में इंद्राज करेगा। नरेगा में अब 50 प्रतिशत मेट महिलाएं होंगी। इनको रोटेशन के आधार पर लगाया जाएगा।
नरेगा में लंबे समय से लगे मेट काे हटाया जाएगा। इसके लिए ‘पूरा काम पूरा दाम’ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें श्रमिकों द्वारा किए गए कार्य का पूरा मूल्यांकन होगा। अच्छा कार्य करने वालों का सम्मान किया जाएगा। नरेगा कार्य स्थल पर मजदूरों का नियोजन पांच-पांच के समूह में ही होगा। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए मॉनिटरिंग कमेटी बनाई गई है।
जिला स्तर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी व पंस स्तर पर विकास अधिकारी निरीक्षण करेंगे। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव ने बताया कि नरेगा में ‘पूरा काम पूरा दाम योजना’ में सभी की भागीदारी तय की गई है। गलत तरीके से माप करने वाले मेट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। साथ ही 50 प्रतिशत मेट महिलाएं लगाई जाएंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें