सुप्रीम कोर्ट ने बसपा के कांग्रेस में शामिल हुए 6 विधायकों के दल-बदल केस में सोमवार को इंटरनेट कनेक्टिविटी सही नहीं होने के चलते सुनवाई 7 जनवरी तक टाल दी। जस्टिस एस अब्दुल नजीर व केएम जोसेफ की खंडपीठ ने यह निर्देश बसपा व अन्य की एसएलपी पर दिया।

शीर्ष अदालत ने वकीलों से पूछा- उन्होंने हाईकोर्ट की एकलपीठ के आदेश के खिलाफ सीधे ही सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी पेश क्यों की है और क्या हाईकोर्ट में एकलपीठ के आदेश को खंडपीठ में अपील के जरिए चुनौती देने का कोई प्रावधान नहीं है।

दरअसल बसपा ने एसएलपी में हाईकोर्ट एकलपीठ के 24 अगस्त के आदेश को चुनौती दी है जिसमें अदालत ने बसपा की याचिका खारिज कर उसे दल-बदल केस को स्पीकर के समक्ष ही उठाने के लिए कहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top