मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश के विभिन्न राज्यों तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों में एवियन इन्फ्लूएंजा से कौओं की मौत तथा पक्षियों के मरने की अन्य घटनाओं के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि घना बर्ड सेंचुरी, विभिन्न अभयारण्य, सांभर झील सहित अन्य वेटलैंड्स और तमाम ऐसे स्थान जहां पक्षी अधिक पाए जाते हैं, वहां ऐसी घटनाओं पर विशेष निगरानी रखी जाए।

किसी भी पक्षी की मौत होने पर उसका सैंपल लैब में भेजा जाए और वैज्ञानिक विधि से मृत पक्षियों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। गहलोत मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री निवास पर पशुपालन, चिकित्सा, वन तथा अन्य संबंधित विभागों के साथ समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 16 जिलों में कौओं सहित अन्य पक्षियों के मरने की घटनाएं चिंता का विषय है। झालावाड़, कोटा, बारां तथा जयपुर में मृत कौओं में एवियन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लापरवाही बरतने तथा प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर यह वायरस इंसान को भी प्रभावित कर सकता है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि वे अपने घर की छतों या आस-पास मृत पक्षी को देखें, तो उसके सुरक्षित निस्तारण के लिए पशुपालन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0141-2374617 तथा जिलों में स्थापित नियंत्रण कक्षों पर सूचना दें। फिलहाल राजस्थान में मुर्गियों में इस रोग के फैलने की कोई सूचना नहीं है।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य पर्यटन सलाहकार समिति का गठन किया

राजस्थान पर्यटन नीति 2020 के तहत सीएम की अध्यक्षता में राज्य पर्यटन सलाहकार समिति का गठन कर दिया गया है। पर्यटन मंत्री इस समिति के उपाध्यक्ष होंगे तथा विभाग के आयुक्त, निदेशक सदस्य सचिव होंगे। वित्त मंत्री, राजस्व मंत्री, नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री, उद्योग मंत्री, कला एवं संस्कृति मंत्री एवं वन मंत्री समिति में सदस्य बनाए गए हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वन, उद्योग, राजस्व, नगरीय विकास एवं आवासन व पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव तथा स्वायत्त शासन तथा कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव भी समिति में सदस्य हाेंगे। समिति में पर्यटन के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी रखने वाले चार विशेष भी सदस्य होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
झालावाड़, कोटा, बारां तथा जयपुर में मृत कौओं में एवियन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हुई है। 
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top