जिले में पश्चिमी विक्षाेभ के असर के कारण साेमवार काे बारिश के ओले गिरे। इस बारिश के बाद रात का तापमान एकदम से गिर गया तथा 10.0 डिग्री से गिरकर 5.6 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं दिन का पारा 2 डिग्री बढ़कर 24 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का ये दौर आगामी 5 जनवरी तक बना रहेगा। 5 जनवरी को बीकानेर संभाग के चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की आशंका है।
जिले में भी अगले दाे दिन ऐसा ही माैसम रहने की संभावना है। जिले में साेमवार काे रानी, मांडा, बूसी,माताजी वाड़ा, साेजत राेड, निमाज व चंडावल सहित कई स्थानों पर बारिश हुई। वहीं मांडा सहित आसपास के क्षेत्र में बारिश के साथ ओले गिरे। वहीं बारिश के साथ चली सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई।
मांडा में ओले गिरे, चंडावल, रायपुर, कंटालिया, सोजत राेड, बलवना, बिसलपुर में बारिश
बलवना. कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में सोमवार को रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ। अलसुबह से दिनभर मावठा जैसा मौसम बना रहा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दोपहर 12 बजे अचानक बारिश का दौर शुरू हुआ, जो कभी तेज तो कभी धीमी रुक-रुक कर आधे घंटे तक बरसात का दौर चलता रहा। इसी तरह आसपास के क्षेत्र जवाईबांध, बिसलपुर, आदि गांवों में भी रिमझिम बारिश हुई।
रात का पारा गिरा, दिन का बढ़ा
साेमवार काे एक दम माैसम में परिवर्तन आ गया। इससे दिन का पारा 2 डिग्री बढ़कर 24 डिग्री पर पहुंचा ताे रात का पारा 5.6 डिग्री पर पहुंच गया। इससे एक बार फिर सर्दी का असर दिखाई दिया।
डेढ़ दर्जन इलाकों में एक इंच से ज्यादा बारिश, करौली जिले में हुई ढाई इंच बारिश
मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में, भरतपुर, कोटा, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, बूंदी और टोंक जिलों के करीब डेढ़ दर्जन इलाकों में एक इंच (25 मिमी) या उससे ज्यादा बारिश हुई हैं। इसमें सबसे ज्यादा बारिश भरतपुर, सवाई माधोपुर जिला हैं।
इसमें भरतपुर के नगर में 55, कोटा के पीपलदा 52, सवाई माधोपुर में 46, बामनवास 41, मलारना डूंगर 40, खंडार 37, चित्तौड़गढ़ के बेंगू में 38, टोंक के उनियारा में 33, भरतपुर के कामां व पहाड़ी में 32-32 और करौली जिले के नादौती तहसील में तो पिछले 24 घंटे ढाई इंच (68 मिलीमीटर) बारिश दर्ज हुई हैं, जो आमतौर पर सावन-भादों के मौसम में होती हैं।
आगे क्या : दाे दिन ऐसा ही रहेगा माैसम
मौसम विभाग जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पूर्वी राजस्थान में सोमवार, मंगलवार को भी बारिश का दौर जारी रहेगा, जिसमें भरतपुर, जयपुर संभाग के कई व कोटा संभाग के कुछ जिले शामिल होंगे।
इनके अलावा 5 जनवरी को बीकानेर संभाग के गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू के अलावा इनके आस-पास अलवर, झुंझुनूं और सीकर में भी बारिश और कहीं-कहीं जगह ओलावृष्टि हो सकती हैं। इस सप्ताह बुधवार तक प्रदेश के शहरों में बादल छाये रह सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें