जिले में काेराेना काे कहर कम ताे हुआ है लेकिन अभी भी संक्रमित मरीजों की संख्या कम हाेने का नाम नहीं ले रही है। साेमवार काे जिले से 36 नए काेराेना मरीज सामने आए हैं। जिन्हें अस्पताल प्रबंधन की ओर से लक्षण वालाें काे अस्पताल में तथा बिना लक्षण वाले मरीजों काे हाेम आइसोलेट किया गया।
साथ ही 15 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों काे डिस्चार्ज किया गया है। इसके चलते जिले में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 12 हजार 753 मरीज तक पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार काेराेना काे देखते हुए सैंपलिंग टीम द्वारा साेमवार काे 102 लाेगाें काे संदिग्ध मानते हुए सैंपलिंग की गई है।
साथ ही 500 से अधिक लाेगाें की काेविड लेब में सैंपल की जांच की गई, जिसमें 36 नए संक्रमित सामने आए हैं। वहीं 15 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिन्हें अस्पताल प्रबंधन की ओर से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। इसके चलते चिकित्सा विभाग की ओर से सैंपलिंग का आंकड़ा 1 लाख 71 हजार 1 मरीज तक पहुंच गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें