आरपीएससी वर्ष 2021 की शुरुआत में 4 भर्ती परीक्षाओं के इंटरव्यू ले रही है। मंगलवार से इंटरव्यू शुरू होंगे और 29 जनवरी तक प्रक्रिया चलेगी। राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला जयपुर के लिए वरिष्ठ अधिकारी के 23 पदों के लिए मंगलवार से इंटरव्यू हाेंगे।

राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में फिजिक्स डिविजन, फोटो डिविजन, अर्जन एंड एक्सप्लोसिव डिविजन, डॉक्यूमेंट डिविजन, नारकोटिक्स डिविजन, बैलेस्टिक डिविजन,केमिस्ट्री डिविजन, बायोलॉजी डिवीजन एंड सेरोलॉजी डिविजन के वरिष्ठ अधिकारी के लिए 7 जनवरी तक इंटरव्यू होंगे।

5 से 7 जनवरी तक भाषा एवं पुस्तकालय विभाग में पुस्तकालयाध्यक्ष द्वितीय श्रेणी 12 पदों के लिए इंटरव्यू होेंगे। 8 जनवरी को कॉलेज व्याख्याता क्लोथ कलरिंग एंड पेंटिंग के लिए इंटरव्यू होंगे। इसी महीने में 11 जनवरी से जूनियर लीगल ऑफिसर के 156 पदों के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू हो रही है। 29 जनवरी को इंटरव्यू पूरे हो जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top