पश्चिमी विक्षाेभ के असर से साेमवार काे उदयपुर में मौसम के तीन रंग देखने को मिले। दिनभर बादल और काेहरा छाया रहा। इससे दिन का पारा 4.8 डिग्री सेल्सियस गिर गया, लेकिन रात के पारे में 3.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। साेमवार काे अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज हुआ। बादल छाए रहने से ठंड का असर कम रहा। शाम सात बजे शहर कई हिस्सों में 10 मिनट तक रिमझिम बारिश हुई। इसके बाद रात 9:45 बजे बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे। गुरुवार से मौसम साफ होने की संभावना है।
शाम 7 बजे : इस साल की पहली मावठ
साेमवार को कोहरे और बादल छाए रहने से शहर सहित जिलेभर में सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। इस सीजन में पहली बार पूरे दिन कोहरे का ऐसा असर रहा। शहर के आसपास की पहाड़ियां ही नहीं फतहसागर के बीच नेहरू गार्डन, साैर वेधशाला, पीछाेला के बीच जगमंदिर, माेहन मंदिर भी झील किनारे से स्पष्ट नहीं दिखाई दिए। माैसम मेें आए बदलाव से लेकसिटी की तस्वीर ऐसी नजर आई मानाे कश्मीर हाे। झील किनारे और पर्यटन स्थलाें पर साेमवार काे पर्यटकाें की चहल-पहल भी कम रही।

14 दिन बाद रात का पारा 12डिग्री पार
14 दिसंबर बाद पहली बार साेवार को एक बार फिर उदयपुर का रात का तापमान 12 डिग्री से ऊपर चला गया। इससे पहले 14 दिसंबर काे न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रहा था। उसके बाद से रात का तापमान 12.0 डिग्री और 2.4 डिग्री के बीच बना रहा। माैसम विभाग ने 12 जनवरी तक उदयपुर का न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री और दिन का 25 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान लगाया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें