शेरगढ़ से जोधपुर के बीच में चल रही स्लीपर बस में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दी। खिरजां नया बेरा निवासी जितेन्द्रसिंह पुत्र राजेंद्रसिंह ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि मेरी बस शेरगढ़- जोधपुर के बीच चलती है।
गुरुवार को बस शेरगढ़ से रवाना होकर तेना पेट्रोल पंप के पास पहुंची ही थी कि एक पिकअप गाड़ी व एक कैंपर गाड़ी में सवार होकर आए रावल सिंह पुत्र गंगा सिंह निवासी खिरजां नया बेरा, भींव सिंह पुत्र भंवर सिंह निवासी खिरजां, स्वरूप सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी बेलवा रावल गढ़, नारायण सिंह पुत्र दलपत सिंह निवासी देवराजगढ़ व अन्य 5-6 लोगों ने बस के आगे अपनी गाड़ियां लगाकर खड़े हो गए। जैसे ही बस रुकी इन लोगों ने अंधाधुंध लाठियां, कुल्हाड़ी,व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। गाड़ी के पूरे कांच फोड़ डाले व बॉडी को भी नुकसान पहुंचाया।
जितेंद्र सिंह ने बताया कि वह खुद बस के साथ था। इन लोगों द्वारा हमला करते देखकर बस में छिप गया। फिर यह लोग बस के अंदर आए और मेरे साथ धक्का-मुक्की की। बुकिंग के दस हजार रुपए लूट ले लिए। बस की सवारियों को भी कांच के टुकड़े टूटने से चोटें आई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें