कोरोना वायरस के चलते पिछले साल रेल कर्मचारी रेलवे से मिलने वाले यात्रा पास का पूरा साल बीतने के बाद भी उपयोग नहीं कर पाए। ऐसे कर्मचारियों को रेलवे ने सौगात दी है। रेलवे बोर्ड ने यात्रा पास इस साल रेल कर्मियों के खाते में क्रेडिट करने का आदेश जारी किया है।

आदेश के मुताबिक जो रेल कर्मचारी पिछले साल एक भी यात्रा नहीं कर पाए हैं, वह इस साल तीन के बजाए छह यात्राएं कर सकेंगे। आदेश के मुताबिक जितने रेलवे कर्मचारी पास पर एक भी यात्री नहीं कर पाएं उन सभी यात्रियों के खाते में पुराने पास क्रेडिट हो जाएंगे। इसका मतलब यह है कि रेलवे कर्मचारी एक साल में तीन की जगह छह यात्रा पास जारी किए जाएंगे।

  • डब्ल्यूसीआरईयू वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन और एआईआरएफ ने कर्मचारियों के खाते में पास क्रेडिट करने की मांग रखी थी। - मुकेश गालव, महामंत्री, डब्ल्यूसीआरईयू
  • रेलवे बोर्ड ने सुविधा पास के संबंध में आदेश जारी किए हैं। इसकी पालना की जाएगी। आदेश सर्कुलेट किया जा रहा है। - सुबोध विश्वकर्मा, सीनियर डीपीओ


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top