पीछाेला झील का जलस्तर कम हाेने के साथ ही इसमें गिर रहा गंदे पानी का एक और नाला सामने आया है। इसके अलावा नई पुलिया के नजदीक दीवार से रिसाव हाेकर गंदा पानी झील में गिर रहा है। हालांकि नगर निगम और यूआईटी की ओर से पीछाेला-फतहसागर में गिरने वाले अधिकांश नाले बंद करने और डायवर्ट करने में सफलता हासिल करने का दावा किया जाता रहा है।
नई पुलिया
लेकिन कुछ अदृश्य नाले अब भी झीलों को दूषित कर रहे हैं। बुधवार काे अंबापाेल दरवाजे के पास एक नाला सामने आया है। इससे चाैबीसाें की गली क्षेत्र की आबादी का गंदा पानी दिन-रात झील में गिर रहा है। भास्कर ने निगम आयुक्त हिम्मत सिंह का ध्यान इस नाले की तरफ दिलाया। उन्हाेंने नाले काे जल्द बंद करने की बात कही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें