आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बताकर दुष्कर्म करने, वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए युवती ने बिलाड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी मनीष देव ने बताया कि पीड़िता ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि चिराग नाम के लड़के ने मुझे संदेश भेजा, जिसमें मेरी आपतिजनक फोटो थी। जिस पर मैंने उससे उसके बारे में पूछा तो उसने बोला कि मेरे पास और भी फोटो व वीडियो है।
एक बार उसने बोला कि मेरे से मिलने के लिए आपकी फोटो व वीडियो डिलीट कर दूंगा। वह उसके बताए पते पर गई और उसको फोटो और वीडियो डिलीट करने का कहा। वहां उसने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। फिर कहा कि खर्चा करना पड़ेगा। बार बार उसके कहे अनुसार पैसे देती रही तथा उसने सोने की चैन व अंगूठी भी ले ली।
मैं कोचिंग के लिए गई तो वहां पर आ गया और मेरे साथ मारपीट की। आरोपी बार बार परिवार व पति को वीडियो बताने और वायरल करने की धमकी देने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई नंदकिशोर वैष्णव को सौंपी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें