अयोध्या में बनने वाले भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह निधि समर्पण अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं हिंदूवादी विचार संगठनों की बैठक लक्ष्मी पैलेस मैरिज होम में विहिप के धर्माचार्य संपर्क प्रमुख चंद्रप्रकाश टीटू, जिला कार्यवाह कृपाल सिंह एवं धन संग्रह समिति संयोजक सुभाष जैन की मौजूदगी में हुई। मुख्य वक्ता के रूप में जयपुर से आए संघ के सह- प्रांत प्रचारक बाबूलाल ने अपने उदबोधन में कहा कि 492 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद भगवान श्री राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

हमारा सौभाग्य है कि भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण में वर्तमान पीढ़ी को अपनी सहभागिता निभाने का मौका मिल रहा है। आने वाले वर्षों में हमें यह कहते हुए गौरव का अनुभव होगा कि भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण हमारे सामने और सहभागिता से हुआ है। बयाना क्षेत्र के लिए इससे भी अधिक गौरव की बात यह है कि यहां के विश्वविख्यात सेंड स्टोन का उपयोग राम मंदिर के निर्माण में हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मुक्ति आंदोलन में भारत के प्रत्येक जन-जन की भावना भगवान श्री राम एवं उसके आस्था केंद्र से जुड़ी हुई थी।

उसी प्रकार इसके निर्माण का दायित्व भी प्रत्येक हिंदू का है। इसलिए सब लोग मिलकर इसके निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएं तथा जन-जन के आदर्श भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण में प्रत्येक हिंदू घर से धन संग्रह हो। प्रत्येक व्यक्ति से सामर्थ्य अनुसार धनराशि लेने की योजना बने, गांव-गांव, ढाणी- ढाणी कार्यकर्ता धन संग्रह के लिए टोली बना कर जाएं। पूरे भाव के साथ विषय को समझाकर हिंदू आस्था के प्रतीक श्री राम मंदिर के निर्माण में अधिक से अधिक धन संग्रह की योजना बनाई जावे।

समिधा भवन में प्रशिक्षण आज

श्री राम जन्म मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान समिति जिला भरतपुर की ओर से रविवार को जिला खण्ड, मण्डल तथा शहर के उप नगर स्तरीय संयोजक, सह-संयोजक कोष प्रमुख सह-कोष प्रमुख तथा डिपोजिटरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रशिक्षण वर्ग में भरतपुर जिले के 80 कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस प्रशिक्षण के पूर्व जिले के सभी आठ खण्ड तथा भरतपुर शहर के चार उपनगरों की कार्यकर्ता बैठकें सम्पन्न हो चुकी हैं। यह प्रशिक्षण जवाहर नगर स्थित समिधा भवन में होगा। यह जानकारी डाॅ. सतीश भारद्वाज ने दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बयाना. आरएसएस की ओर से आयोजित राम मंदिर निर्माण धन संग्रह समिति की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top