बोरखेड़ा पुलिस ने एक पीड़िता की रिपोर्ट पर दुष्कर्म, मारपीट, देह शोषण करने का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने रिपोर्ट में कहा कि उसकी शादी 14 साल पहले हुई। उसके तीन बेटे-बेटी हैं। 7 साल पहले उसकी सास की मौत हो गई। इसके बाद ससुर उस पर गंदी नजर रखने लगे। 3 माह पहले उन्होंने पति को खेत पर भेज दिया और चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पति को यह बताया तो उन्होंने भी पिता का साथ दिया। ननदों को बताया तो उन्होंने भी सुनवाई नहीं की। अब वो उसके बेटों को मारने की धमकी देते हैं। पुलिस ने पति, ससुर और तीन ननद के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें