लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गाेविंद डाेटासरा ने बुधवार शाम काे कार्यकारिणी घाेषित कर दी। मेवाड़ से दाे आदिवासी नेताओं काे प्रदेश टीम में जगह मिली हैं। बागीदाैरा विधायक महेंद्रजीत मालवीया काे उपाध्यक्ष और गाेगुंदा के पूर्व विधायक मांगीलाल गरासिया काे प्रदेश महासचिव बनाया हैं। डाेटासरा ने 39 पदाधिकारियाें की छाेटी टीम बनाई।
इसमें 7 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव और 24 सचिव बनाए हैं। गाेगुंदा से लगातार दाे बार विधायक का चुनाव हारे मांगीलाल गरासिया और गहलाेत सरकार में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री रहे महेंद्रजीत मालवीया पिछली कार्यकारिणी में भी इन्हीं पदाें पर थे। गहलाेत सरकार के पिछले कार्यकाल में गरासिया खेल एवं युवा राज्य मंत्री रह चुके हैं। इस बार की प्रदेश टीम छाेटी बनने से उदयपुर काे प्रतिनिधित्व पिछली कार्यकारिणी के मुकाबले कम मिला। पिछली कार्यकारिणी में उदयपुर जिले से मांगीलाल गरासिया, वल्लभनगर विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत और इंटक नेता जगदीश राज श्रीमाली काे महासचिव बनाया था। पंकज शर्मा और नीलिमा सुखाड़िया काे प्रदेश सचिव बनाया था।
अब नए जिलाध्यक्षों की घाेषणा हाेेने की उम्मीद बंधी प्रदेश कार्यकारिणी की घाेषणा हाेने से अब जल्द नए जिलाध्यक्षाें की घाेषणा हाेने की उम्मीद हैं। पिछले साल प्रदेश में चली सियासी उठापटक के बीच सचिन पायलट काे प्रदेशाध्यक्ष पद से हटा दिया था। उसके ठीक बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 15 जुलाई 2020 काे सभी जिला और ब्लाॅक कार्यकारिणी भी भंग कर दी थी। तब से जिला और ब्लाॅक स्तर पर संगठन निवर्तमान पदाधिकारियाें के भराेसे ही चल रहा हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें