कैथून थाना क्षेत्र स्थित सांगोद नहर में पुलिया के पास से कोटा की तरफ बहते हुए आते समय बुधवार को एक किशोर का शव मिला। निगम गोताखोर विष्णु शृंगी व उनकी टीम ने युवक को नहर से निकाला। युवक की पहचान नहीं होने से उसे पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया गया था।
कैथून सीआई राजेश सोनी ने बताया कि दोपहर बाद युवक की पहचान हिमांशु (17) पुत्र दीपक सिंह मेहता निवासी सरस्वती काॅलोनी बारां रोड के रूप में हुई। वह 2 जनवरी से लापता था, जिसके संबंध में बोरखेड़ा पुलिस ने 4 जनवरी को अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। मामला प्रथम दृष्टया सुसाइड का लग रहा है, लेकिन फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और न ही कोई कारण सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें