कोरोना से बचाव के उपाय अब हमारी परंपराओं में भी शामिल हो गए हैं। मकर संक्रांति पर महिलाओं की ओर से 14 वस्तुएं देने की परंपरा है। इस बार इन 14 वस्तुओं में सेनेटाइजर, मास्क​, साबुन और इम्युनिटी बढ़ाने वाले पेय पदार्थों को शामिल किया है। इस बार महिलाएं 14 मास्क, 14 साबुन, 14 सैनिटाइजर, 14 काढ़े के पैकेट आदि बांटेंगी।

महिलाओं ने कहा कि इससे परंपराओं का निर्वहन भी होगा और कोरोना से बचाव का संदेश भी प्रसारित होगा। पं अश्वनी मिश्रा ने कहा कि महिलाएं मकर संक्राति पर 14 वस्तुओं को दान देकर पुण्य कमाती है। इस बार कई महिलाओं ने 14 वस्तुओं ने मास्क, सेनेटाइजर को भी शामिल किया है।
रामलीला मैदान के पास रहने वाली कमलेश साेनी ने बताया कि संक्रमण से बचाने लिए 14 सैनिटाइजर वितरित करेंगी। सालासर बस स्टेंड के पास रहने वाली पूजा-वर्षा ने कहा कि वे वही वस्तुएं बांटेंगी, जो उपयोगी साबित हों। पलसाना की मधु अग्रवाल ने कहा कि वे 14 च्यवनप्राश के डिब्बों का वितरण करेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Women will distribute mask-sanitizer on Makar Sankranti
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top