राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया की कार काे शुक्रवार रात काे रात काे रुकवाकर दाे युवकों ने चालक से बदसलूकी की। सूचना पर पहुंची शहर पुलिस ने दाेनाें युवकों काे शांतिभंग के आराेप में गिरफ्तार कर लिया। घटना के वक्त मंत्री कार में सवार नहीं थे। डिप्टी गजेंद्रसिंह ने बताया कि चालक हरिसिंह और अर्जुन पाटीदार के साथ कार से बरवाला राजिया से बांसवाड़ा की तरफ अा रहे थे। मंत्री बामनिया दूसरी कार में पीछे आ रहे थे।

बाेरतलाब स्कूल के नजदीक उनकी कार के नजदीक एक कार बेहद नजदीक से गुजरी। इसके बाद उस कार चालक ने मंत्री की कार का पीछा करना शुरू कर दिया। इस पर चालक ने शहर में आकर रतलाम मार्ग पर एक पेट्रोल पंप पर कार राेक दी।

जिस पर पीछे से आए कार सवार ने कार से उतरते ही चालक से अभद्रता करना शुरू कर दिया। मंत्री के कार चालक ने बताया कि एक अन्य कार थी जाे उनकी कार के नजदीक से गुजरी थी, लेकिन गफलत में उन्होंने उनकी कार समझकर पीछा किया। पुलिस के अनुसार नापला निवासी वकिलराज डिंडोर और उसके साथी मनीष काे शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि वकिलराज आर्मी में सूबेदार है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top