शाहजहांपुर बॉर्डर पर सीकर जिले सहित प्रदेश के हजारों किसान कृषि कानूनों के विरोध में धरना दे रहे हैं। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेशभर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी भी लगातार 26 दिन से शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसानों की मदद कर रहे हैं। एसएफआई के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष जाखड़ ने बताया कि कार्यकर्ता रात दिन किसानों के लिए खाना बनाने, खिलाने, टेंट लगाने, सोने-बैठने सहित गांव-गांव जाकर सब्जियां, छाछ-दूध लाने में सहयोग कर रहे हैं। हर दिन सुबह पांच बजे से लेकर रात 10 बजे तक एसएफआई के कार्यकर्ता किसानों की सेवा कर रहे हैं।

जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं की जाएगी हम लगातार किसानों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहेंगे। एसएफआई के डूंगरपुर जिलाध्यक्ष फाल्गुन बरांडा, कोटा के दिलखुश मीणा, चूरू के महेंद्र मेघवाल, भरतवीर ढाका, ओमप्रकाश डालमास, एसएफआई के प्रदेश महासचिव सोनू जिलोवा, जयपुर जिलाध्यक्ष कपिल राव, झुंझुनूं के पंकज गुर्जर, गंगानगर के मुकेश मोहनपुररिया, सोभासिंह, हनुमानगढ़ के संरजीत बेनीवाल, महेश पालीवाल, विजेंद्र ढाका सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सेवाएं दे रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
SFI workers have been engaged in the service of farmers since 26 days
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top