अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर
श्रीमती सुशीला देवी ने राष्ट्रीय स्तर पर
इंस्पायरिंग वूमेन अवार्ड 2022 का खिताब अपने नाम किया जो कि एक शिक्षिका के पद पर जिला करनाल ब्लॉक घरौंडा के स्कूल में जे.बी.टी.अध्यापिका के पद पर कार्यरत है।इसमें हरियाणा के 3 जिलों रोहतक,सोनीपत,
करनाल से 3 महिलाओं को ये अवार्ड मिला जो कि हरियाणा व जिले करनाल के लिए गर्व की बात है।
देश भर से 70 महिलाओं को यह पुरस्कार मिला।
फोर्थ स्क्रीन एजुकेशन व पंडित धर्म प्रकाश शर्मा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित देशभर से इंस्पायरिंग वूमन अवार्ड 2022 के लिए 200 से भी अधिक नोमिनेशन प्राप्त हुए थे। जिनमें से वोटिंग प्रक्रिया व जूरी मेंबर्स द्वारा दिये गये अंको द्वारा अंतिम स्तर पर 70 महिलाओं को इंस्पायरिंग वूमन अवार्ड का विजेता चुना गया है।
जिसमें 23 महिलाएं गुजरात से, 5 राजस्थान से, 8 छत्तीसगढ़ से, 6 महाराष्ट्र से, 8 तेलंगाना से, 3 तमिलनाडू से, 4 दिल्ली से, 3 हरियाणा से, 3 पश्चिम बंगाल से, 2 उत्तराखंड व एक-एक नाम असम, बिहार, केरल, मध्यप्रदेश, पोंडिचेरी से शामिल है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें