अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा की सुशीला देवी को सावित्रीबाई फुले अन्तराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया.



===ASO news barmer====

आज दिनांक 8 मार्च 2022 को महिला दिवस पर टीम मंथन गुजरात,भारत ने हरियाणा से श्रीमती सुशीला देवी को सावित्रीबाईफुले अवार्ड से सम्मानित किया जो एक नवाचारी शिक्षिका व अंतरराष्ट्रीयस्तर की रचनाकार है।इसके साथ ही गुजरात से श्रीमती नसीम बानों को ,इंडोनेशिया से आदरणीय रेटनो व बेलजियम से मीचेलिने डुमौलीन व जयपुर राजस्थान से डॉ आरती मीणा ने भी ये अवार्ड लिया।




अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर" टीम मंथन गुजरात, भारत" द्वारा एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन किया जिसमें उनके सराहनीय कार्यों के आधार पर सावित्रीबाई फुले अवार्ड से सम्मानित किया गया।इसका आयोजन दिनांक 8 मार्च 2022 को मध्यनजर रख कर किया गया।टीम मंथन सरकारी शिक्षा को उत्तम बनाने के लिए लगतार प्रयास रत रहता है।इस आयोजन के मुख्य अतिथी श्री धर्मचंद आचार्य जी थे। जो चित्तौडगढ़ राजस्थान
विश्व शान्ति पुरस्कार से सम्मानित है। 




टीम मंथन गुजरात भारत की ओर से अभी तक 225 महिलायों को सावित्रीबाईफुले अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।अन्तराष्ट्रीय संगोष्ठी मे देश व विदेश इस कार्यक्रम में भाग लिया।मुख्य अतिथि श्री धर्मचंद आचार्य जी ने महिला दिवस की महत्ता बता कर नारी के गुणों की व्याख्या की।बताया कि भारतीय संस्कृति के अनुसार तो जहाँ नारी की पूजा होती है वही देवताओं का वास होता है। महिमा के बारे मे अपना उदबोधन दिया।टीम मंथन के आयोजक श्री शैलेश प्रजापति(नेशनल मोटिवेटर)ने सभी प्रतिभागियों को विश्व महिला दिवस संगोष्ठी में भाग लेने पर धन्यवाद किया।


Advertisement

1 comments:

 
Top