Home
»
acharya
»
Ajmer
»
bhilwada
»
Social
» BHILWADA : केकड़ी के प्रबोधक आचार्य कड़ाके की सर्दी मे जरूरतमंद बच्चों , लोगो की कर रहे हैं निस्वार्थ सेवा ASO NEWS BARMER
केकड़ी के प्रबोधक आचार्य कड़ाके की सर्दी मे जरूरतमंद बच्चों , लोगो की कर रहे हैं निस्वार्थ सेवा
19
Jan
2025
=======ASO News Barmer=====
राजस्थान प्रदेश में सभी जगह कड़ाके की ठंड पड़ रही है और बच्चें , बुजुर्ग सभी लोग सर्दी से बचाव के लिए अपने अपने घरों में दुबके हुए हैं वही केकड़ी के धर्मचंद आचार्य प्रबोधक इस भीषण ठंड में जरूरतमंद बच्चों बुजुर्गो लोगो की सेवा कर रहे हैं। आचार्य एक बैग में रोजाना कुछ स्वेटर, चप्पल, कॉपीया, टोपे, मोजे, वृद्ध लोगो के लिए स्टील की स्टीक (छड़ी) आदि लेकर भीषण ठंड में जरूरतमंद लोगो की सेवा करने, उनकी सहायता करने के लिए निकल पड़ते हैं। ध
र्मचंद आचार्य व टीम सदस्य ऋषि राज सोनी (प्रबोधक), भंवर पारीक(पंचायत सहायिका), कृष्णा शर्मा (डायरेक्टर इंडियन कॉलेज केकड़ी), अंजू आचार्य ( ब्यूटीशियन )शांति देवी (सामाजिक कार्यकर्त्ता), ज्योति बाला, सपना, बिचित्र सुना (डायरेक्टर), रीता सुना (प्रधानाचार्या)आदि सभी मिलकर जरूरतमंद बच्चों, लोगो की सेवा करने को निरंतर तत्पर रहते हैं। सुबह सुबह उठकर केकड़ी और आस पास के गली, मोहल्ले, चौराहों पर जाकर बच्चो को स्वेटर, जर्सी, चप्पल, महिला और पुरुषो को टोपे, मोजे, वृद्ध लोगो को स्टील की छड़ी ( स्टीक) देकर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। इस पुण्य कार्य में केकड़ी के बस स्टेशन पर जरूरतमंद लोगों की सेवा में श्री अशोक जी रांटा प्रमुख उद्यमी अलंकार टेंट हाउस केकड़ी , किरण पारीक,अंजली महावर, हेमलता महावर, रेणुका महावर नर्सिंग छात्रा अध्यापिका बघेरा भी निरंतर सहयोग कर रहे हैं।
ज्ञात हो कि केकड़ी के प्रबोधक आचार्य केकड़ी, शाहपुरा, भीलवाडा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जयपुर सहित गुजरात, हरियाणा मध्यप्रदेश, केरल सहित देश के अनेक राज्यों में जरूरतमंद लोगों की सेवा निशुल्क कर रहे हैं। आचार्य अपनी ड्यूटी के लिए जाते समय स्कूल स्टॉफ और रास्ते में जरूरतमंद बच्चों के पीने के लिए दो पानी की केन भीलवाडा से फलोदी (चित्तौड़गढ़) जाते समय अपनी स्कूटर पर ले जाते है। भीलवाड़ा जिले मे टीम सदस्य ईश्वर तेली (शिक्षक),यशपाल सिंह (शिक्षक), आदि सहयोगी नियमित सेवा कार्य कर रहे हैं।।
Advertisement
Related Posts
भीलवाड़ा: केकड़ी निवासी प्रबोधक आचार्य ने मनाया बच्चो संग"मकर संक्रांति पर्व "धूमधाम से ASO NEWS BARMER
14 Jan 20250शिक्षा सागर फाउण्डेशन गुजरात एवम अंत्योदय फाउण्डेश...Read more »
शैलेश भाई और भरूच की नसीम बानुं डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 से हुए सम्मानित
14 Apr 20250भीलवाड़ा के आचार्य, गुजरात के शैलेश भाई और भरूच की...Read more »
शिक्षा सागर फाउण्डेशन गुजरात एवम अंत्योदय फाउंडेशन ने पतंग, डोर और अमरूद बांट मनाया मकर संक्रांति पर्व : ASO NEWS BARMER
18 Jan 20250शिक्षा सागर फाउण्डेशन गुजरात एवम अंत्योदय फाउंडेशन...Read more »
सहयोग सेवार्थ फाउन्डेशन भीलवाडा ने जरूरतमंद परिवारों को वस्त्र वितरित किए।।
25 Oct 20240सहयोग सेवार्थ फाउन्डेशन भीलवाडा ने जरूरतमंद परिवार...Read more »
केकडी के प्रबोधक आचार्य को" भारत माता अभिनन्दन सम्मान 2021"से किया सम्मानित
07 Dec 20210केकडी के प्रबोधक आचार्य को" भारत माता अभिनन्दन सम्...Read more »
भाजपा केकडी के आचार्य व नायक ने किया पौधारोपण
06 Oct 20210आज दिनांक 6 अक्टूबर 2021 बुधवार को देश के यश...Read more »
मरटाला गाला विद्यालय में लगाएं मिट्टी के परिण्डे, संरक्षण का लिया संकल्प
17 May 20250नेक कार्य होते है मानवता की पहचान :- बोहरा ...Read more »
पंचम शीतल जल प्याऊ का हुआ शुभारम्भ बाड़मेर - ASO NEWS BARMER
14 May 20250भीषण गर्मी में जल सेवा बहुत ही नेक व पुण्य का कार्...Read more »
खिलजी परिवार का शिक्षा दान ऐतिहासिक व अनुकरणीय :- बोहरा ASO NEWS BARMER
14 May 20250सांसियों का तला विद्यालय सहित विभिन्न संस्थाओं को ...Read more »
लाडो प्रोत्साहन योजना की राशि में बढ़ोतरी,अब मिलेंगे 1.50 लाख रूपये ASO NEWS BARMER
14 May 20250बाड़मेर। ASO News Barmer गरीब परिव...Read more »
शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक पूर्णतयाः ब्लैकआउट लागू रहेगा. ASO News Barmer
09 May 20250*वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर जिला प्रशासन, बा...Read more »
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.