बाड़मेर/angel play mahaveer secondary school Barmer 
आदरणीय पिता श्री व मेरे गुरु स्व श्री पं. आचार्य जीवराज शर्मा की तृतीय पुण्य तिथि पर सादर श्रद्धांजलि।

आप द्वारा हमें मार्गदर्शन दिया गया व आपने शिक्षा के क्षेत्र में *90 के दशक में जो प्रेरणा पुंज महावीर विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय बाड़मेर के रूप में संस्थापित कर बाड़मेर में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशे योगदान दिया* जहां से सैकड़ों बच्चों ने अलग अलग मुकाम पर पहुंच समाज व देश को सेवाएं दे रहे हैं।
*निजी शिक्षण संस्थान संघ बाड़मेर के जिला कोषाध्यक्ष के रूप में भी आपने बहुत सालों तक प्राइवेट स्कूलों के उत्थान के लिए अपना योगदान दिया।*

इसके अलावा सामाजिक स्तर पर *अखिल भारतीय आचार्य महाब्राहम्ण समाज पुष्कर धर्मशाला चुनाव समिति के सदस्य के रूप में और भारत विकास परिषद सीमाजन कल्याण बाड़मेर में भी सदस्य के रूप में कार्य किया।*
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक के रूप में तथा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के लिए गुजराती विषय के लिए पेपर बनाने हेतु भी आपका योगदान सराहनीय रहा।

आचार्य समाज चौहटन में समाज की भूमि को कब्जा मुक्त करवा कर चार दीवारी निर्माण कर पुराने निर्माण को मरम्मत व सुधार कार्य तथा नवीन निर्माण कार्य के लिए आपका योगदान को समाज याद रखेगा।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी के रूप में ( ओबीसी प्रकोष्ठ) आपके द्वारा जीवन पर्यंत राजनीतिक क्षेत्र में भी देश व समाज को योगदान दिया गया।

आज आपके आशीर्वाद व मार्गदर्शन में आपकी विरासत को आगे बढ़ाने और शिक्षा व समाज तथा देश के कल्याण के लिए हम भी प्रयासरत हैं।
आपका बहुत बहुत धन्यवाद 🙏

महावीर आचार्य (पुत्र)
समस्त परिवार जन व विद्यालय स्टाफ, वर्तमान और पूर्व विद्यार्थी

Advertisement

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top