बाड़मेर/ASONEWS 21/04/2020

भारतीय जनता पार्टी बाड़मेर द्वारा सेवाकार्यो के क्रम में आज स्थानीय गोगाजी की खेजड़ी महाबार रोड पर सुखी राशन सामग्री के पैकेटो का वितरण जिलाध्यक्ष आदुराम मेघवाल व नगर अध्यक्ष सुरेश मोदी के नेतृत्व में किया गया।

जिला अध्यक्ष आदुराम मेघवाल ने राहत कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि संकट की इस घड़ी में बाड़मेर की जनता के साथ में भारतीय जनता पार्टी बाड़मेर का प्रत्येक कार्यकर्ता उनको राहत देने हेतु भरसक प्रयासरत है इसलिए भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता मास्क, आयुर्वेदिक सैनिटाइजर, साबुन, भोजन पैकेट सुखी राशन सामग्री एवं हर तरह से गरीब एवं वंचित परिवारो को सहायता देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं, इसी क्रम में अबतक भाजपा द्वारा बाड़मेर जिले में सुखी सामग्री के 8200 पैकेटो का वितरण किया जा चुका है। इसके अलावा हमेशा तैयार भोजन के पैकेटों का वितरण भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार जारी है।

भारतीय जनता पार्टी बाडमेर के आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से एक अनूठी पहल को अपनाते हुए पूरे भारतवर्ष के अधिकांश क्षेत्रो में फसे जरूरतमंदों को भाजपा कार्यकर्ताओं एवम मित्रो जोड़कर इस आफत की घड़ी में सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए whatsapp व फेसबुक से जुड़कर हेल्प लाइन बनाकर भोजन पैकेट, सुखी सामग्री एवम दवाइयां बांटने का कार्य भी किया जा रहा है एवम सोशल मीडया के माध्यम से आरोग्य सेतु एप्पलीकेशन डाऊनलोड करवाने व पीएम केयर फंड में योगदान देने हेतु लोगो को प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही साथ सोशल मीडिया के माध्यम से स्वच्छ्ता एवम अवेयरनेश का संदेश देकर प्रेरित किया जा रहा है। 

भाजपा नेता स्वरूप सिंह खारा ने बताया की  लॉकडाउन लगने के पश्चात भारतीय जनता पार्टी लगातार आहत को राहत देने हेतु लगी हुई है इस कड़ी में आज स्थानीय गोगाजी खेजड़ी महाबार रोड पर लगभग 50 परिवारों को सुखी राशन सामग्री पैकेटों का वितरण किया गया।

इस दौरान भाजपा नेता सम्पत बोथरा, प्रकाश सर्राफ, नेता प्रतिपक्ष पृथ्वी राज चंडक, पार्षद हरीश सोनी, पार्षद सुनील सिंघवी, प्रदीप शर्मा, आनंद पुरोहित, प्रकाश खत्री ने योगदान दिया।

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top