राजस्थान रोडवेज का भीलवाड़ा आगार 22 जून से कुछ और रूट पर 10 बस सेवा शुरू करेगा। ये बसें काेराेना लाॅकडाउन में बंद कर दी थीं।
डिपाे से जारी सूचना के अनुसार

  • भीलवाड़ा से सुबह 8.30 बजे चलकर गंगापुर, कुरज, रेलमगरा, मावली होते हुए उदयपुर दोपहर 12.15 बजे पहुंचेगी। शाम 4 बजे उदयपुर से चलेगी।
  • भीलवाड़ा से शाम 4 बजे केकड़ी वाया बनेड़ा, कनेछन, फूलिया होकर शाम 7 पहुंचेगी। सुबह 8 बजे केकड़ी से चलेगी।
  • भीलवाड़ा से दोपहर 12.15 बजे जयपुर के लिए वाया बिजयनगर, किशनगढ़ होते हुए। वापसी अगले दिन सुबह जयपुर से 9.30 बजे होगी।
  • भीलवाड़ा से सुबह 9 बजे बीकानेर के लिए वाया विजयनगर, अजमेर, मेड़ता होते हुए। बीकानेर से अगले दिन सुबह 6.30 बजे।
  • भीलवाड़ा से सुबह 6.30 बजे वाया गंगापुर, नाथद्वारा होकर उदयपुर पहुंचेगी। वापसी में उदयपुर से दोपहर 1.45 बजे चलेगी।
  • भीलवाड़ा से सुबह 7 बजे अजमेर के लिए रायला, बांदनवाड़ा होकर जाएगी। वापसी में सुबह 10.30 अजमेर से चलेगी।
  • भीलवाड़ा से सुबह 6.15 बजे जयपुर के लिए नसीराबाद, किशनगढ़ होते हुए। जयपुर से 11.45 बजे रवानगी।
  • जहाजपुर से सुबह 8 बजे रवाना होकर पीपलूंद, खजूरी, त्रिवेणी, बीगोद होते हुए भीलवाड़ा आएगी। सुबह 11.30 बजे भीलवाड़ा से जहाजपुर जाएगी।
  • भीलवाड़ा से सुबह 11.30 बजे से चित्तौड़ रवाना हाेगी। चित्तौड़ से दोपहर 1.15 बजे भीलवाड़ा आएगी।
  • भीलवाड़ा से शाम 5 बजे जहाजपुर के लिए बीगोद, त्रिवेणी, मानपुरा होते हुए जाएगी।

सुबह 5 से रात 9 बजे तक चलेंगे निजी बसें

निजी और कॉन्ट्रेक्ट कैरिज बसों के संचालन संबंधी परिवहन विभाग ने निर्देश जारी किए हैं। बस सुबह 5 से रात 9 बजे के बीच चल सकेंगी। स्टाफ को मास्क, हैंड सेनेटाइजर व अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top