जिले में मंगलवार को 10 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। अलवर शहर में 4, भिवाड़ी में 2, तिजारा, लक्ष्मणगढ़, खेड़ली व बानसूर में 1-1 संक्रमित मिला है। वहीं खैरथल के इस्माइलपुर गांव के 60 साल के एक मरीज की रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आई है।

यह खैरथल सीएचसी में भर्ती है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 382 हो गई है। अलवर शहर में पॉजिटिव मिले 3 मरीजों को जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है, जबकि 1 जयपुर में भर्ती है। संक्रमितों में खेड़ली का एक यस बैंककर्मी भी शामिल है।

दाउदपुर स्थित गुरुनानक कॉलोनी में 45 साल का व्यक्ति संक्रमित मिला है। रिपोर्ट आने से पहले ही इस व्यक्ति को सोमवार रात को सांस लेने में तकलीफ हुई तो यह जयपुर के प्रतापनगर स्थित कोविड अस्पताल में जाकर भर्ती हो गया। यह मकानों के लैंटर बांधने का काम करता है। यह पिछले दिनों एक दिन के लिए जयपुर गया था। केडलगंज स्थित श्योलालपुरा मोहल्ला के 43 साल का व्यक्ति भी संक्रमित मिला है।

यह 13 जून को दोस्त के साथ उड़ीसा गया था, 18 जून को वहां से लौटने पर इसे बुखार व जुकाम-खांसी होने पर जिला अस्पताल की कोरोना ओपीडी में जांच कराई थी। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि उसके दोस्त के कोरोना लक्षण नहीं होने के कारण जांच के लिए सैंपल नहीं लिया गया और उसे होम क्वारेंटाइन में रहने की सलाह दी गई। इसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

वंडर रेजीडेंसी में 66 साल के एक रिटायर्ड टेक्सटाइल इंजीनियर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह दिल्ली से परिवार के साथ 12 जून को रेजीडेंसी में शिफ्ट हुआ है। तबीयत खराब होने पर सैंपल दिया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसे भी जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है।

200 फुट रोड शिवनगर में 34 साल के युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह ट्रांसपोर्टर है और दिल्ली गया था। वहां से लौटने पर इसने जिला अस्पताल की कोरोना ओपीडी में सैंपल दिया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top