भाजपा के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी की मंगलवार को पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का नारा था कि एक देश में दो विधान, दो निशान नहीं हो सकते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के साहसिक फैसलों की वजह से जम्मू कश्मीर से धारा 370 तथा 35A हटाना श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि है।
उनके सपनों को साकार किया है।
राष्ट्रभक्ति, त्याग व समर्पण के अद्वितीय प्रतीक डॉ मुखर्जी का पूरा जीवन भारत की एकता व अखंडता के लिए समर्पित रहा है। बीजेपी ओबीसी मोर्चा ने मुखर्जी की पुण्य तिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई। जिला महामंत्री सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष फूलचंद कुमावत ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
इस दौरान गुलाब चंद दैया, सुरेश कुमार सोनी, उपाध्यक्ष शश्रवण धाभाई, मंडल अध्यक्ष प्रवीण सोनी, नंदलाल कामिया पूर्व मंडल अध्यक्ष, पिंटू साईं मौजूद रहे। भाजपा की ओर से मंगलवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी ने जीवन पर प्रकाश डाला। संचालन रमेश जलधारी ने किया। कार्यक्रम में भगवान सिंह घाणा, रतन सैनी, विजय सैनी ,पार्षद राजकुमार स्वामी, बाबूलाल शर्मा,मंडल अध्यक्ष संतोष खटीक, विजय सैनी, गौरव दीक्षित, बाबूलाल बाटू, ओम प्रकाश माथुर आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें