स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक उज्जवल राठौड़ ने मंगलवार काे आदेश जारी कर नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह मीणा को एपीओ कर दिया। उन्हें आगामी आदेशों की प्रतीक्षा में निदेशालय मुख्यालय जयपुर में लगाया है।

आयुक्त पद का कार्यभार अधिशासी अभियंता कुमार संभव अवस्थी को सौंपा गया है। मीणा पाॅलीथिन प्रकरण, नालाें के पटाव ताेड़ने और सभापति से विवादाें के कारण चर्चाओं में रहे थे। वे मार्च 2019 से इस पद पर थे।

मीणा काे एपीओ करने पर विभिन्न कयास लगाए जा रहे हैं। पाॅलीथिन खुर्दबुर्द करने के मामले में वायरल हुए वीडियाे में आयुक्त पर आराेप लगाया गया था कि उन्हें सब मालूम है। पार्षदाें ने भी इसकी शिकायत की थी। इसके अलावा सभापति बीना गुप्ता व आयुक्त के बीच कार्य संबंधी विवाद भी चल रहे थे।

शहर में बस स्टैंड के पास नालाें के पटाव ताेड़ने और सफाई नहीं कराने के मामले में प्रभारी मंत्री ममता भूपेश व प्रभारी सचिव भास्कर ए सावंत से भी लाेगाें ने शिकायत की थी। वार्ड 3 के पार्षद रमेश सैनी से अभद्र व्यवहार को लेकर भी मीणा के खिलाफ शिकायत की गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top