जिलेवासियोंके लिए अच्छी खबर है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने समय से एक दिन पहले ही जिले व प्रदेश में दस्तक दे दी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के राज्य में प्रवेश करने की सामान्य तिथि 25 जून है। मानसून के लिए बनी अनुकूल परिस्थितियों की बजह से मानसून ने प्रदेश के दक्षिणी जिले बांसवाड़ा, डूंगरपुर व झालावाड़ होते तेजी से ऊपर बढ़ते हुए पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जालोर को पूरा करते हुए जैसलमेर और पाली तक दस्तक दे दी।

वहीं पूर्वी राजस्थान के 12 जिलों सिरोही, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, झालावाड़, कोटा, बूंदी, बारां, भीलवाड़ा व को पूरा करते हुए अजमेर व सवाईमाधोपुर जिलों के कुछ भागों में दस्तक दे दी है। जिले में दाेपहर बाद माैसम बदला तथा जैतारण, कंटालिया, मांडा, मारवाड़ जंक्शन सहित कई स्थानोंपर बारिश शुरू हुई।

एक-दो दिन में पूरे प्रदेश में छाएगा
^पिछले 10 वर्षों में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सबसे पहले दस्तक 15 जून 2013 को दी। इसके बाद 22 जून 2011 व 2016, 24 जून 2015 व 2020 में हुई है। पिछले 10 वर्ष में यह तीसरी बार है, जब दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने समय से पहले दस्तक दी है।-शिवगणेश, निदेशक, मौसम केंद्र, जयपुर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top