माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं की इतिहास की किताब का अंग्रेजी अनुवाद वेबसाइट से हटा लिया है। इसमें महाराणा प्रताप के हल्दीघाटी युद्ध में हार के कारणों का उल्लेख था। प्रताप में धैर्य, संयम और योजना के अभाव को हार की वजह बताया गया था।

दैनिक भास्कर ने 10वीं सामाजिक विज्ञान से युद्ध की समीक्षा हटाए जाने, 12वीं की किताब में प्रताप की हार बताने और नई पुस्तक ‘राजस्थान का इतिहास और संस्कृति’ में युद्ध का परिणाम नहीं निकल पाने की जानकारी प्रमुखता से प्रकाशित की थी। यह भी बताया था कि 10वीं और 12वीं की किताबों में अलग-अलग तथ्य हैं।

समिति नई पुस्तक में महाराणा उदय सिंह और बनवीर के प्रसंग में हत्या शब्द को भी आपत्तिजनक मान चुकी है। हालांकि हल्दीघाटी नामकरण जैसे मुद्दों में भ्रामक तथ्य पेश करने पर सवाल बरकरार है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. डीपी जारोली का कहना है कि कक्षा 12वीं इतिहास की पुस्तक को वेबसाइट से अस्थाई रूप से हटाया गया। विषय विशेषज्ञ से जांच करवाएंगे। बोर्ड परीक्षा के बाद गलती को सुधारा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top