शहर में अब तक 60797 स्पाॅट सैम्पलिंग हाे चुकी है। इनमें से रामगंज में 13105 और शहर के अन्य इलाकाें से 47647 सैम्पल लिए गए। अप्रैल-मई के मुकाबले जून में रामगंज में सैम्पलिंग की दर घट गई।
रामगंज इलाके से मई में राेजाना 186 सैम्पल लिए जा रहे थे जबकि जून में अब तक 124 सैम्पल राेजाना लिए गए। शहर में कुल सैम्पलिंग का आंकड़ा 100181 है, इनमें 39500 सैम्पल शहर पांच अलग-अलग जांच केन्द्राें पर लिए गए।
अप्रैल-मई में रामगंज में 616 पाॅजिटिव मिले, जून में केवल 47 : अप्रैल-मई के दाैरान रामगंज में 616 पाॅजटिव मिले, जबकि सैम्पलिंग की दर घटने के साथ ही मरीज की संख्या भी कम हाे गई। जून में यहां से अब तक केवल 47 संक्रमित मिले। अप्रैल मई में यहां 100 सैम्पल पर 6 मरीज मिले थे जबकि जून में 100 सैम्पल पर 2 मरीज मिले रहे है।
आठ जगह लगाया गया आंशिक कर्फ्यू
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सोमवार को शहर में 8 जगह आंशिक कर्फ्यू लगाया गया है। सांगानेर के मारुति नगर, आमेर में सागर रोड पर मीरा मंदिर से तहसील कार्यालय तक, रामगंज में दर्जियों का रास्ता, ब्रह्मपुरी में गुरुनानक कॉलोनी, महेश नगर में छाया दीप कॉलोनी प्रथम में दो जगह, चौमू में वार्ड नंबर 15, सदर की सैन कॉलोनी, भांकरोटा में गांधीपथ वेस्ट स्थित सुखीजा विहार के चिह्नित एरिया में आंशिक कर्फ्यू लगाया गया है।
वेद वाटिका, कठपुतली नगर, एसपी विहार कॉलोनी व सी- ब्लॉक, विवेक विहार, श्याम एनक्लेव, खजाने वालों के रास्ते, सार्दुल सिंह जी नाल चीनी की बुर्ज, तितरवालों की गली, घासवाली गली, बाबा हरिशचंद्र मार्ग, सीताराम की गली, नींदड़ राव जी का रास्ता से कर्फ्यू हटा दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें