कहते हैं जब ईश्वर को देना होता है तो छप्पर फाड़ कर देते हैं, ऐसा ही उदाहरण नेवरा गांव के मगसिंह चौहान के साथ हुआ। एक दिन पहले तक अपनी दोनों किडनियों के खराब होने व इलाज के लिए पाई पाई को मोहताज थे। उनकी यही पीड़ा भास्कर ने शुक्रवार के अंक में प्रकाशित की तो भामाशाह व विभिन्न संगठन उनकी जान बचाने में आगे आए।

सभी ने खुले दिल से सहयोग किया। उनके उपचार के लिए डॉक्टरों ने 10 लाख रुपए का खर्चा बताया था लेकिन भामाशाहों ने उपचार के रुपए व पहले लिए कर्ज उतारने की राह भी आसान कर दी। एक ही दिन में उनके खाते में 20 लाख रुपए जमा हो गए। सुबह जैसे ही खबर सोशल मीडिया पर वाइरल हुई तो लोगों ने अपने सामर्थ्य के अनुसार योगदान दिया।

देखते ही देखते एक ही दिन में शाम 5.30 बजे तक 19 लाख 3 हजार 745 रुपये खाते में और एक लाख लगभग रोकड़ जमा हुए। शाम साढ़े पांच बजे तक बैंक खाते में पूर्व जमा राशि के साथ शुक्रवार को जमा हुए 20 लाख से बढ़कर आंकड़ा 24 लाख 40 हजार से ऊपर निकल चुका था।

देश-विदेश से मिली सहायता और भरोसा
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के कार्यकर्ता और एजुकेशन न्यूज़ ओसियां समूह के एडमिन प्रेम प्रजापत की मुहिम पर 51 हजार रुपए जमा हुए। एडवोकेट भंवरसिंह जाखण ने ग्रुप बनाकर आह्वान किया तो लाखों रुपए जमा हुए।

जिला परिषद सदस्य रावण जाणी, सांचोर के मंगल सिंह एंड ग्रुप तथा भोमसिंह पंवार द्वारा बनाए गए अपने प्यारे दोस्त ग्रुप पर भी आर्थिक मिली। जय भवानी वाइन ओसियां के संचालकों ने 11 हजार नकद दिए। देव श्री किराणा स्टोर के जगदीशचंद्र जाणी ने 1500 रुपए की राशन सामग्री पहुंचाई।

वहीं, खारा निवासी व नाइजीरिया में रहने वाली विमला विश्नोई एंड ग्रुप ने 21 हजार का सहयोग किया। कई अन्य देशों में रहने वाले भारतीयों ने भी मदद की। एसबीआई शाखा हाईकोर्ट के कनिष्ठ लिपिक सुमेर परिहार ने माली समाज के ग्रुपों में भास्कर की न्यूज़ से मदद कराई। उम्मेदनगर निवासी रामनिवास मंडा ने बताया कि सहयोग राशि के बाद यदि और पैसे खर्च होंगे तो वे देंगे।

भास्कर ऑफिस आकर बोले-इतनी मदद की कल्पना नहीं थी

भास्कर में खबर प्रकाशित करने के बाद लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर सहयोग किया गया। पीड़ित मगसिंह अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार शाम ओसियां में भास्कर कार्यालय पहुंचे और आभार जताया। उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसी उम्मीद नहीं थी कि मेरे इलाज के लिए एक न्यूज़ से लाखों रुपए की मदद मिलेगी। उन्होंने सभी भामाशाहों व संगठनों का आभार जताया। पत्नी अणचीकंवर ने बताया कि अब पति की जान बच जाएगी। इस दौरान पति पत्नी दोनों भावुक हो गए।
विधायक एवं पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
शेरगढ़ विधायक मीना कंवर तथा ओसियां के पूर्व विधायक भैराराम सियोल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री सहायता कोष से पीड़ित मगसिंह चौहान की किडनी प्रत्यारोपण करवाने की मांग की। वहीं, पूर्व उप सरपंच कैलाश सिंह भाटी, हुक्म सिंह पडासला, हनुमान सिंह राजपुरोहित नेवरा, भोमसिंह पंवार, पदमसिंह ओसियां, करणसिंह उदावत, ओमप्रकाश प्रजापत, प्रमोद जाखड़, अनोप सिंह सिसोदिया, चैनसुख गोदारा ने नकद सहायता दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mag Singh will get new life, many Bhamashah and organizations who came forward for kidney transplant, deposited 20 lakh rupees in patient's account in one day
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top