अजमेर रेल मंडल के रेलवे अस्पताल में 5 साल बाद किलकारी गूंजी है। अस्पताल को स्थायी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मिलने के बाद से यहां प्रसव करवाने की शुरुआत हाे गई है। हालांकि पहले यहां पर दो संविदा डॉक्टर परामर्श एवं उपचार का कार्य कर रही थी। मगर प्रसव के लिए रेलवे कर्मचारियों के परिजनों को शहर के दो निजी अस्पतालों में रैफर किया जाता था।
रेलवे अस्पताल में पिछले दिनाें स्थायी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अंकिता सक्सेना की नियुक्ति हो गई है। इससे पहले रेलवे प्रबंधन की ओर से यहां के लेबर रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं को पूरी तरह से दुरुस्त किया गया था। इसके बाद से यहां पर गर्भवती महिलाओँ का पूरा उपचार प्रारंभ हो चुका है, यहीं नहीं यहां पर अब प्रसव करवाने की शुरुआत भी कर दी गई है।
गत दिनों डॉ. अंकिता सक्सेना और शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक मारवा ने एक प्रसूता का सफलतापूर्वक प्रसव करवाया गया जो सफल रहा। स्थायी डॉक्टर के अलावा यहां एक संविदा डॉक्टर साधना मलिक भी परामर्श दे रही है। जबकि एक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रुचिका भी मेडिकल ड्यूटी दे रही है। तय व्यवस्था के अनुसार अब यहां प्रतिदिन सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक गर्भवती महिलाओं की जांच एवं इलाज के लिए डाॅक्टर एवं चिकित्सा व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं।
^रेलवे अस्पताल को स्थायी स्त्री रोग विशेषज्ञ मिल गई है। गत दिनों एक प्रसव भी यहां पर सफलता पूर्वक करवाया जा चुका है। अब प्रसूताओं को अन्य अस्पतालों में रैफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सभी साधन डॉक्टर को उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
-डॉ. पीसी, मीणा,मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रेलवे अस्पताल
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें