
जेएलएन अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती ब्यावर निवासी 74 वर्षीय काेराेना पॉजिटिव बुजुर्ग की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। कई दिन से बुजुर्ग को वेंटीलेटर पर रखा था। मरीज को सांस लेने में परेशानी सहित प्रोस्टेट कैंसर था। बुजुर्ग को 13 जून काे जेएलएन के यूरोलॉजी वार्ड में भर्ती किया था।
चिकित्सा विभाग ने ऑपरेशन से पहले काेराेना जांच करवाई, तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वृद्ध काे तुरंत आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। शुक्रवार सुबह मरीज की माैत हाे गई। वहीं अब अजमेर में काेराेना से मरने वालों की संख्या 15 पहुंच गई है। अस्पताल प्रशासन ने शव काे सेनिटाइजेशन के बाद ऋषि घाटी स्थित मोक्षधाम रवाना कराया,जहां गैस शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया।
पिता के अंतिम दर्शन भी नहीं हाे सके
जेएलएन के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती वृद्ध के पुत्र अपने पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर सके। दाेनाें काे क्वारेंटाइन सेंटर में रखा है। प्रशासन ने उन्हें आने की अनुमति नहीं दी। बेटी मोक्षधाम के बाहर माैजूद थी।
सब्जी बेचने वाले के भाई की भी रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव
केकड़ी में काेराेना चेन बनने की आशंका है। अब तक 25 लाेगाें की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें से 10 वे लोग हैं जो हाल ही में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल कुछ लोगों से संक्रमित हुए हैं। शुक्रवार काे चार नए पॉजिटिव सामने आए हैं। वहीं, ब्यावर में गत दिनों काेराेना की रिपोर्ट आने से तीन घंटे पहले तक आलू-प्याज बेच रहे काेराेना पॉजिटिव युवक के भाई की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
जिले में अब पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 455 पहुंच गई है। शुक्रवार काे केकड़ी से तीन महिलाएं, एक पुरुष अाेर ब्यावर से एक पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
दाेनाें ओर से राेका रास्ता
शव काे मोक्षधाम तक लाने के दौरान ऋषि घाटी के माेड से लेकर नागफणी संपर्क सड़क तक दाेनाें ओर से सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों का आवागमन राेक दिया गया। सेनिटाइज्ड किए जाने के बाद ही रास्ते काे खाेला गया।
चार लाेगाें ने उठाया शव
अब तक शव काे मुख्य गेट से शवदाह गृह तक ले जाने में दाे से तीन लाेगाें की मदद ली जाती थी। शव उठाने में हाे रही परेशानी काे देखते हुए शुक्रवार काे पहली बार नगर निगम के चार कार्मिकों ने शव काे शवदाह गृह तक पहुंचाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें