कस्बे में इनोवा में आए तीन-चार युवकों ने गुरुवार दोपहर परीक्षा देकर घर जा रही कक्षा 12 की 20 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर लिया। छात्रा ने शोर भी मचाया, लेकिन कार में सवार युवक उसका अपहरण कर ले जाने में सफल रहे। घटना को लेकर गुरुवार शाम थाने में मामला दर्ज हुआ।
एएसआई नंदलालसिंह के अनुसार राजकीय बंशीधर जालान उच्च माध्यमिक स्कूल में कक्षा 12 का पेपर देकर 20 वर्षीय छात्रा घर जाने के लिए स्कूल से निकली थी। इसी दौरान एक इनोवा कार छात्रा के पास आकर रूकी और कार से तीन-चार युवक नीचे उतरे तथा छात्रा को कार में डालकर भाग गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी भी करवाई। गुरुवार की देर शाम तक छात्रा और उसका अपहरण कर के ले जाने वालों का कोई सुराग नहीं लगा। जानकारी के अनुसार छात्रा के माता-पिता दिल्ली रहते हैं तथा वह अपनी दादी के साथ रतनगढ़ स्थित घर पर रहती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें