गुरुवार को 730 मरीजों की जांच रिपोर्ट आई है, जिसमें मात्र 9 मरीज पाॅजिटिव आए हैं, वहीं 721 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। धौलपुर में रोजाना करीब 400 मरीजों की सैंपलिंग करवाई जा रही है। एेसे में गुरुवार को आई लिस्ट में बड़ी संख्या में लोगों के नेगेटिव आने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।

कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि 180 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव से नेगेटिव आने पर वे अब ठीक भी हो गए हैं। हालांकि जिले में अभी तक जितने भी कोरोना पाॅजिटिव के मामले आए हैं, उनमें से 3 में ही लक्षण मिले हैं। बाड़ी के पीएमओ डॉ शिवदयाल मंगल ने बताया कि गुरुवार को आई रिपोर्ट में आमली पाड़ा की एक महिला कोरोना पॉजिटिव आई है, जो पूर्व में परिजनों के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुई है। वहीं बाड़ी का एक पुलिसकर्मी भी पॉजिटिव पाया गया है,जो भी सम्पर्क में आने से पॉजिटिव हुआ है। इ-अस्पताल की एक मेल नर्स का पति कोरोना पॉजिटिव हुआ है, जो भारद्वाज मार्केट स्थित चाय वाले के संपर्क में आया था। किला गेट कोट पाड़ा से एक पूर्व प्रधानाचार्य कोरोना पॉजिटिव हुए हैं, जो पूर्व मरीज के संपर्क में आये थे। बाड़ी क्षेत्र में 196 रोगी सामने आ चुके हैं। 35 की छुट्टी कर दी गई है। 3 मरीज जयपुर भर्ती हैं और 158 का उपचार चल रहा है।

बाड़ी में कोरोना के बढ़ रहे मामलों के बावजूद ग्रामीण इलाकों में कतई जागरूकता देखने को नहीं मिल रही है। जैसे ही प्रशासन द्वारा बाजार खुलने के लिए थोड़ी बहुत छूट दी जाती है, बड़ी संख्या में ग्रामीण कस्बे के मार्गों पर एक-दूसरे से सटे हुए खड़े देखे जा सकते हैं। ना तो उनके द्वारा कोई फिजिकल डिस्टेंसिंग मेंटेन की जा रही है और ना ही मुंह पर मास्क अथवा सैनिटाइजर जैसा उपकरण होता है। गुरुवार को जैसे ही प्रशासन के द्वारा बाजारों को खोलने के संबंध में थोड़ी ढिलाई बरती तो देखा गया कि बाज़ारों में सुबह से ही बाजारों में भीड़ जुट गई।

सावधान : अब धौलपुर को मुरैना से अधिक खतराक्योंकि वहां पांच दिन में 88 मरीजों में से 45 मरीज कोरोना लक्षण वाले मिले

जिले में करीब एक सप्ताह से भले ही कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी हो, लेकिन राहत की बात है कि धौलपुर जिले में 558 आए मामलों में सिर्फ 3 मरीजों में ही कोरोनो संक्रमण के लक्षण मिले हैं। वहीं अब सीमा से सटा मध्यप्रदेश का मुरैना जिला धौलपुर के लिए खतरा बनता जा रहा है, क्योंकि मुरैना में पांच दिनों में 88 मरीज कोरोना पाजिटिव आए हैं, इनमें से 45 मरीज वो है, जिनमें कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं। जिनमें बुखार और जुकाम की ज्यादा शिकायत है। बड़ी बात है कि मुरैना में 4 मरीजों को वेंटिलेटर में रखा गया है। उनकी हालत ठीक नहीं होने पर उन्हे रेफर भी किया है।

धौलपुर जिले में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद यह सामने आया है कि अन लाॅकडाउन में छूट के जिले के बड़ी संख्या में लोग सब्जी, फल, राशन आदि का सामान खरीदने के लिए आगरा, मुरैना और भरतपुर गए और उन्होंने सावधानी नहीं बरती। जिसके बाद धौलपुर में भी संक्रमण की चेन बन गई। हालांकि जिले के लिए राहत की बात है कि यहां पर पाॅजिटिव मरीजों की संख्या जरूर बढ़ी है, लेकिन लक्षण वाले मामले अधिक सामने नहीं आए हैं। ऐसे में संक्रमित मरीज जल्द ठीक भी होकर घर पहुंच रहे हैं। वहीं संक्रमण की चेन रोकने के लिए कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल कोरोना पाॅजिटिव आए मरीजों के संपर्क में आने वालों की सैंपलिंग करवाने के साथ ही ट्रैवेल हिस्ट्री भी खंगाल रहे हैं। जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि जिले में अधिकांश मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री आगरा, मुरैना और भरतपुर जिले में मिली है। क्योंकि जिले के लोग सामानों की बाहरों से खरीदारी करके धौलपुर आए हैं और यहां से उन्होंने सामानों की बिक्री भी की है।

कांटेक्ट हिस्ट्री में आगरा, भरतपुर और एमपी की लोकेशन मिल रही है
जिले में अधिकांश लोगों का आगरा, भरतपुर और मुरैना आना जाना है, जो सुबह जाते हैं और शाम को लौटते हैं। वहीं अधिकांश व्यापारी यहां से दुकानों के लिए सामानों की खरीदारी करने जाते हैं। जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि धौलपुर में कोरोना पाॅजिटिव आए मरीजों की कांटेक्ट हिस्ट्री खंगाली गई तो उसमें अधिकांश की आगरा, मुरैना और भरतपुर मिली है। सरमथुरा के फल, सब्जी व्यापारी बाड़ी से तथा बाड़ी के व्यापारी आगरा से फल व सब्जी ला रहे थे। शहर का गारमेंट्स व्यापारी की हिस्ट्री भी एमपी की है।

चार से पांच दिन में बढ़ेगी रिकवरी रेट, 250 से अधिक मरीज ठीक होंगे
जिले में वर्तमान में 375 एक्टिव केस है। आगामी 5-6 दिनों में 250 से अधिक व्यक्तियों के रिकवर होने की संभावना है। 11 जून के बाद संक्रमितों की संख्या में वृद्वि हुई है। इनमें से केवल 3 संक्रमित व्यक्तियों को छोड़कर शेष सभी लक्षण विहिन हैं। पिछले 1 जून से अब तक 523 प्रकरण आए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
730 reports of corona suspects were found, among them 9 positive, 721 negative, 180 people recovered
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top