राजकीय लोहिया कॉलेज के स्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष एवं स्नातकोत्तर पूर्वार्ध के रेगुलर विद्यार्थियों को अगली कक्षा में क्रमोन्नत कर दिया है। उनके नाम ई-मित्र को भिजवाए जा चुके हैं। क्रमोन्नत विद्यार्थियों को 30 जून तक ई-मित्र में प्रवेश शुल्क जमा कराना होगा।

प्राचार्य दिलीप पूनिया ने बताया कि कॉलेज के तीन स्व वित्तपोषित सहित कुल 18 स्नातकोत्तर कक्षाओं में कुल 685 विद्यार्थियों को उत्तरार्ध में क्रमोन्नत कर अस्थाई प्रवेश दिया गया है। स्नातक स्तर पर कला संकाय में 2710, विज्ञान में 783 एवं वाणिज्य में 409 छात्रों को द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में क्रमोन्नत कर दिया है। यूजी व पीजी के क्रमोन्नत छात्रों की संख्या 4587 है। अंतिम तिथि 30 जून तक प्रवेश शुल्क किसी भी ई-मित्र पर जमा करा सकते हैं। प्राचार्य ने बताया कि विद्यार्थियों को कॉलेज में प्रवेश को लेकर कोई आवेदन, प्रवेश शुल्क की रसीद व दस्तावेज नहीं देने हैं। सारा काम ई-मित्र के जरिये होगा। विद्यार्थी अपने कॉलेज पहचान पत्र पर अंकित आईडी से ई मित्र पर फीस जमा करा सकते हैं।

प्राचार्य ने बताया कि क्रमोन्नत छात्रों की कक्षाएं राज्य सरकार के निर्देशानुसार लगेगी। अभी तक एक जुलाई से नियमित कक्षाएं लगाने की योजना है। बदलाव होगा तो सूचित कर दिया जाएगा। क्रमोन्नत छात्रों एक्स स्टूडेंट्स तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थी शामिल नहीं है। ये प्रवेश अस्थाई है। अनुतीर्ण अथवा अन्य कारण से प्रवेश निरस्त होने पर फीस वापस दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top