अनलाॅक में काेराेना दिन-ब-दिन जानलेवा हाेता जा रहा है। शहर में गुरुवार काे जहां 52 पॉजिटिव मरीज मिले, वहीं तीन और लाेगाें की माैत हाे गई। यह लगातार पांचवां दिन है, जब काेराेना से जान गई है। इन पांच दिनाें में 10 लाेगाें की माैत हाे चुकी है तो जून के 25 दिन में 23 की। अब तक 42 लाेगाें की जान जा चुकी है। शहर में 52 नए पॉजिटिव मरीज मिलते ही जून के 25 दिन में पॉजिटिव का आंकड़ा 1053 के पार पहुंच गया।
इसी के साथ कुल आंकड़ा 2583 हाे गया। 31 मई तक कुल 1530 मरीज थे। यानी करीब 41% मरीज सिर्फ जून में ही सामने आ चुके हैं और लाॅकडाउन के 70 दिनाें में 59% मरीज मिले। ऐसे ताे अनलाॅक में लाॅकडाउन से दुगुना तेजी से मरीज मिल रहे हैं। लाॅकडाउन में जहां राेज औसतन 22 मरीज मिल रहे थे, वहीं अनलाॅक में 42 राेज मिल रहे हैं। यदि यही रफ्तार रही तो जून अंत तक आंकड़ा 1220 तक पहुंच जाएगा।
31 मरीज और डिस्चार्ज
गुरुवार को 31 कोरोना पॉजिटिव से नेगेटिव हुए मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक 2173 मरीज डिस्चार्ज होने वालों का आंकड़ा भी
अप्रैल से दुगुना ताे मई से डेढ़ गुना मरीज जून के 25 दिन में ही मिले
अप्रैल के 30 दिन
499मरीज
मई के 31 दिन
1024मरीज
जून के 25 दिन
1053 मरीज
42% प्रतिदिन का औसत
एक ने एम्स, दो ने एमजीएच में दम ताेड़ा
- एमजीएच में देर रात 11:30 बजे नागौरी गेट निवासी कमला (70) की मौत हो गई है। उन्हें 21 जून को आईसीयू में बुखार और सांस की समस्या के चलते भर्ती किया गया था। वह टाइप टू डायबिटीज, हाइपरटेशन की मरीज थीं। ज्यादा उम्र और हॉटस्पॉट एरिया से होने से कोरोना सैंपल लिया गया। 22 जून को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह महिला वेंटिलेटर पर थीं।
- एमजीएच में काेराेना से दम ताेड़ने वाली महिला (50) विजय चाैक निवासी थीं, जाे 21 जून काे नाै बजे सांस नहीं आने की समस्या के चलते भर्ती हुई थीं। उन्हें अस्थमा और हाइपर टेंशन की बीमारी थी। गुरुवार सुबह 8:15 बजे उन्हाेंने आखिरी सांस ली।
- एम्स में 18 जून से भर्ती जफर हुसैन (60) निवासी खांडा फलसा की मौत हो गई। 20 को कोरोना पॉजिटिव आया था। 4 दिन में ही मौत हो गई। उनको हाइपर टेंशन की बीमारी भी थी।
पॉजिटिव में 7 माह के बच्चे से 80 वर्षीय बुजुर्ग तक
कलाल कॉलोनी से 7 माह के बच्चे सहित 6 लोग पाॅजिटिव मिले। बैंक कॉलोनी कुमार बस्ती में भी 6 मरीज मिले। गोपाल पोल उम्मेद चौक, हडीजी का नौहरा से 4, कीर्तिनगर से 3, मालियों की गली बी रोड सरदारपुरा, गोल बिल्डिंग के पीछे 1 बी रोड, शोभावताें की ढाणी, सेवगों की गली सिंह पोल, मंडोर से 2-2 और भगत की कोठी, डिफेंस लैब, बासनी फेज-2, छीपों का चौक, गली नं. 10 बलदेव नगर, जालोरी गेट, प्रताप नगर, शंभू भवन, पीपली गली बागर चौक, विजय चौक, जालोरियों का बास, शास्त्री नगर, धर्मनारायणजी का हत्था पावटा, बड़ी सीड, नारायणपुरा, सुरपुरा, नेवरा ओसियां, बकरा मंडी, दाऊजी की पोल से 191 मरीज मिला।
8 दिन 12 मौत पॉजिटिव मरीजों की 3 से 5 दिन के बीच हो रही मौत
शहर में कोरोना का कहर बढ़ने के साथ खतरा बढ़ गया है। पिछले आठ दिन में 12 कोरोना संक्रमितों मरीजों की माैत हो चुकी है। इसमें चार 50 से कम उम्र के हैं ताे पांच 60 से अधिक उम्र के हैं। इसमें गंभीर यह है कि संक्रमित मरीज हाॅस्पिटल के अंदर ही तीन से पांच दिन में दम तोड़ रहे हैं।
मरीज भर्ती मृत्यु
अबरार अली (32) 17 जून 18 जून
खेमरुनिशा (42) 18 जून 18 जून
किशाेर (62) 17 जून 21 जून
यसीन (24) 11 जून 22 जून
जयप्रकाश (61) 20 जून 23 जून
अब्दुल सतार (70) 20 जून 23 जून
सत्यनारायण (64) 20 जून 23 जून
गुड्डी (50) 22 जून 23 जून
तेजपुरी (65) ब्राॅड डेड 24 जून
जफर हुसैन (60) 18 जून 24 जून
सूरज देवी (50) 21 जून 25 जून
कमला (70) 21 जून 25 जून
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें