जिले में गुरुवार सुबह काली-पीळी व लाल आंधी का असर पांच तहसीलों में अधिक रहा। सुजानगढ़ और बीदासर में केवल हवाएं चली। चूरू, तारानगर, सादुलपुर, रतनगढ़ और सरदारशहर में आंधी का असर रहा।
सादुलपुर :शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में गुरुवार सुबह धूलभरी आंधी चलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सुबह 11.20 बजे आई आंधी का असर करीब एक घंटे तक रहा।
तारानगर : कस्बे सहित क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को धूलभरी आंधी चली। आंधी के दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
रतनगढ़ : करीब 11 बजे काली-पीली आंधी से आसमान में गर्द छा गई तथा दिन में अंधेरा हो गया। क्षेत्र में एकाएक अंधेरा हो जाने के कारण लोगों घर, दुकान व वाहनों की लाइटें जलानी पड़ी। जानकारों का कहना था कि ऐसा दृश्य 1964 में देखने को मिला था। आंधी के बाद बारिश का दौर शुरू हुआ, जो रुक-रुक कर आधे घंटे तक चला।

सरदारशहर : कस्बे में उत्तर पश्चिमी से एक धूल भरा गुबार उठने से तहसील क्षेत्र में आसमान काला होने से 5 मिनट तक शहर में अंधेरा छा गया।
राजलदेसर : 11.30 बजे घने बादलों के बीच उत्तर दिशा की तरफ से धूल का गुब्बार आया, तेज अंधड़ से जनजीवन अस्तव्यस्त हुआ।
साहवा : गांव सारायण में करीब 11:00 बजे आंधी के बाद शुरू हुई बरसात से गली मोहल्ले में पानी भर गया, वहीं डिस्कॉम के ट्रांसफार्मर के चारों तरफ बरसात के पानी ने ट्रांसफार्मर को घेर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रतनगढ़. शहर को अपने आगोश में लेता मिट्‌टी का गुबार।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top