जिला कार्यक्रम समन्वयक ईजीएस और कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने आदेश जारी कर 64 ब्लाॅक स्तरीय और 26 जिला स्तरीय अधिकारियों को नरेगा कार्यों के निरीक्षण के लिए निर्देशित किया। गौरतलब है कि आयुक्त ईजीएस, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग महात्मा गांधी नरेगा शासन सचिवालय जयपुर की गाइड लाइन और नरेगा योजनांतर्गत संपादित कराए जा रहे कार्यो का 19 जून को सघन निरीक्षण किए जाने के निर्देश जारी किये गये थे।

शनिवार को जिला और ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों ने सुबह पौने 6 बजे संक्षिप्त ब्रीफिंग के बाद आवंटित ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यो के निरीक्षण के लिए प्रस्थान किया। निरीक्षण कर्ताओं ने जारी निरीक्षण प्रतिवेदन के अनुसार 429 कार्यो को निरीक्षण किया गया। इसमें 16 कार्यो पर कार्य की स्थिति संतोषप्रद नहीं पाई गई। जिसमें 20 मेट, 150 ग्राम सेवक, कनिष्ठ सहायक, ग्राम रोजगार सहायक तथा 14 कनिष्ठ तकनीकी सहायकों को नोटिस जारी कर सात दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया।

जिला कार्यक्रम समन्वयक ईजीएस और कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने बताया कि महात्मा गांधी नरेगा योजना के कार्यो की गुणवत्ता अपेक्षित स्तर की बनाए रखने, कार्यो पर नरेगा श्रमिकों की समय पर सुबह 6 बजे उपस्थिति सुनिश्चित करने, श्रमिकों को प्रोत्साहित कर भीषण गर्मी के समय को देखते हुए सुबह 11 बजे तक कार्य पूर्ण करने, टास्क अनुसार पूरा कार्य कर पूरी मजदूरी प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।

अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक ईजीएस और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ज्ञानमल खटीक ने बताया कि प्रत्येक कार्य पर कोविड-19 महामारी से सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरुकता अभियान 20 से 30 जून तक में कोरोना बीमारी से बचने के लिए सुरक्षा उपायों जैसे सामाजिक दूरी रखने, मास्क, घर पर बने मास्क, गमछा, रुमाल का उपयोग करने, कार्य स्थल पर हाथ धोने के लिए पानी और साबुन, सेनेटाइजर की व्यवस्था रखने के लिए मेट और ग्राम पंचायत स्तरीय कार्मिकों के माध्यम से इन संदेशों की पहुंच सुनिश्चित करने के साथ-साथ श्रमिकों द्वारा किए जा रहे कार्य से उपयोगी संपत्ति के सृजन के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा सघन निरीक्षण कराए गए हैं।

बारावरदा: नरेगा कार्यों का किया निरीक्षण
ग्राम पंचायत चिकलाड़ में कलेक्टर के निर्देशानुसार नरेगा कार्यों का बिजली निगम के अधिशासी अभियंता इंद्रराज मीणा ने निरीक्षण किया। उन्होंने नरेगा कार्य में पुंगा तालाब में चल रहे ग्रेवल सड़क कान्हा के घर से विद्यालय तक और वन नर्सरी पुंगा तालाब का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जॉब कार्ड, मस्टरोल, श्रमिक भुगतान कब तक का हुआ आदि की जांच की। मौके पर ग्राम पंचायत ग्राम विकास अधिकारी महेश चंद तेली, पूर्व सरपंच लालूराम मीणा, फॉरेस्ट के दिलीप सिंह चौहान, नरेगा मेट सीता मीणा, खेमराज मीणा, पूर्व वार्ड पंच गौतम मीणा आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top