बिजली निगम द्वारा बिजली चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की कड़ी में शनिवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग टीमों ने छापामार कार्रवाई कर बिजली चोरी पकड़ी।
बिजली निगम के एईएन एन.एस. राठौड़ ने बताया कि शहरी क्षेत्र में करीब 5.66 लाख रुपए की बिजली चोरी पकड़ी गई, जिसमें प्रतापगढ़ शहर, सेमली, अरनिया, देवद, मचलानी, मचलाना, घोटारसी, हथूनियां, मोखमपुरा, प्रतापपुरा, रिछावरा, कल्याणपुरा आदि शामिल रहे। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी में ग्राम पंचायत भी पीछे नहीं है।
कुणी ग्राम पंचायत में पानी की टंकी की मोटर बिजली पोल से डायरेक्ट चालू पाई गई।
उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्र में रठाजनां, पानमोड़ी, अमलावद, धमोत्तर, सेमला, नारायणखेड़ा आदि गांवों में अलग-अलग स्थानों पर करीब 2.20 लाख की बिजली चोरी पकड़ी गई। जुर्माना राशि सात दिन में जमा नहीं कराने पर संबंधित के खिलाफ बिजली चोरी निरोधक थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें