दुनियाभर में कोरोना मरीजों की बढ़ती तादाद के मद्देनजर सुरक्षित निवेश के लिए खरीद बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को सोना एक माह की ऊंचाई 1,755 डॉलर पर पहुंच गया। इस वजह से जयपुर में भी स्टैंडर्ड सोना 49,660 रु. तथा 22 कैरेट जेवराती सोना 46,600 रु. प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। चांदी भी फिर 50 हजार रु. प्रति किलोग्राम के पार निकल गई। इसकी कीमत 55700 रु. किलो रही।
सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल ने बताया कि 30 दिसंबर को जयपुर में सोने ने पहली बार 40,000 रुपए का स्तर पार किया था। इसके बाद दुनियाभर में कोरोना के कारण आर्थिक मंदी की आशंका से सोने की निवेश मांग बढ़ गई। जयपुर में 5 माह 23 दिन में ही सोना 9,610 रु. प्रति दस ग्राम महंगा हो गया।
डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने से भी सोने की चमक बढ़ी है। उधर, देेश में सोने की कीमतें सोमवार को एमसीएक्स पर रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। एमसीएक्स पर अगस्त गोल्ड फ्यूचर रेट 0.7% बढ़कर प्रति 10 ग्राम 48,289 रु. तक पहुंच गया। जुलाई चांदी फ्यूचर एमसीएक्स पर 1.2% बढ़कर 49,190 रु. किलो हुई।
कोरोनावायरस के चलते ग्लोबल मार्केट में सोना एक महीने के उच्चतम स्तर पर है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें