नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 10 में 20 वर्षीय युवती के कोरोना पॉजिटिव आने पर युवती के निवास के 100 मीटर क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है। प्रथम दिन लैब में भेजे गए 52 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे शुक्रवार को प्रशासन कुछ राहत महसूश की है। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सेनेटाइज व सर्वे करवाया गया। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. जेपी सैनी व सीएचसी प्रभारी अधिकारी चैनाराम चौधरी ने बताया कि युवती के कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने पर प्रथम दिन युवती के परिजनों व पुलिस कर्मचारियों सहित 52 लोगों के सैंपल लिए गए थे। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
दूसरे दिन पुलिसकर्मी, नगर पालिका कर्मचारी, दिल्ली, मुम्बई, सहित बाहर से आने वाले लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए थे। उनकी जांंच रिपोर्ट नही आई है। शुक्रवार को भी न्यायालय स्टॉफकर्मी, अधिवक्ता, पुलिसकर्मी सहित 25 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। एसडीएम लक्ष्मीकांत गुप्ता, तहसीलदार महिपाल सिंह राजावत, पालिकाध्यक्ष हरिशंकर निठारवाल, लेखाधिकारी रामगोपाल के निर्देशन में कर्फ्यू का पालन करवाया जा रहा है। साथ ही नगर पालिका अग्निशमन प्रभारी कृष्ण कुमार यादव टीम सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनिता कुमावत के नेतृत्व में हर घर को सेनेटाइज करवाया गया।
एएनएम सरोज देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनिता कुमावत, सहयोगिनी रीना चेजारा व सहायिका मंजू कंवर ने वार्ड 10 के घर-घर प्रत्येक सदस्य की स्वास्थ्य रिपोर्ट बनाई।
28 पॉजिटव में से 20 हुए रिकवर
खंडेला | ब्लॉक में 28 कोरोना पॉजिटव में से 20 व्यक्ति सही हो चुके हैं, जिनको होम क्वारेंटाइन किया गया है। बीसीएमओ डॉ. नरेश कुमार पारीक ने बताया कि ब्लॉक में शुक्रवार तक कुल 1365 सैम्पल लिए गए। जिनमे से 28 कोरोना पॉजिटव और 1205 कि जांच नेगिटिव आई है। 132 कि जाँच रिपोर्ट आना अभी बाकी है। शुक्रवार को खंडेला से आठ, भादवाड़ी से 11, कांवट से 28, कोटडिलुहारवास से 16 सैम्पल लिए गए। कोरोना पॉजिटिव आने वाले मेडिकल स्टोर संचालक के परिजनों व स्टाफ की रिपोर्ट नेगिटिव आई है।
कांवट में 39 लोगों के सैंपल लिए
सीएचसी में मेडिकल टीम द्वारा 39 सैंपल लिए गए। चिकित्सा प्रभारी आरके शर्मा ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक, फल- फ्रूट, सब्जी व्यापारी व पत्रकारों सहित प्रवासियों के 28 व भादवाड़ी सैक्टर के 11 सैंपल लिए गए।
खाचरियावास | खाचरियावास सीएचसी के लैबोरेट्री इंचार्ज मनोज पारीक व विकास शर्मा ने खाचरियावास से 28 प्रवासियों के व 1 सैम्पल बनाथला प्रवासी के लिए।
पलसाना | राउमावि डूकिया में गोवटी व खाटू की मेडिकल टीम द्वारा 78 प्रवासी मजदूरों का सैम्पल लिया गया। सेंटर प्रभारी सोनवीर कटारिया ने बताया कि गोवटी, डूकिया,अलोदा, सांवलपुरा, ख़ातीवास, नलाकी ढाणी,माजीपुरा, सामेर आदि गांवों से आये लोगों के भी सैंपल लिए। जिनमे 1 संस्थागत क्वारेंटाइन युवक का है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें