संविदा सफाई कर्मचारी वेतन नहीं मिलने से शुक्रवार को भी हड़ताल रहे। इसके चलते शहर में अधिकांश वार्डों में सफाई नहीं हुई। इससे कॉलोनियों में जगह- जगह कचरे के ढ़ेर लगे हुए हैं। कोरोना संक्रमण के दौरान सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर में जगह- जगह गंदगी के ढ़ेर लगे हुए हैं। इससे बीमारी फैलने का डर है।
नगर परिषद द्वारा शहर में 40 में से 25 वार्डों में सफाई के लिए ठेका दे रखा है। इन वार्डों में ठेकेदार द्वारा 270 सफाई कर्मचारी लगा रखे हैं। इन सफाई कर्मचारियों को अप्रैल व मई माह का वेतन नहीं मिला। सफाईकर्मी हड़ताल पर रहने शहर में करीब 25 वार्डों में सात दिन से सफाई नहीं हुई। इससे कॉलोनियों में जगह-जगह कचरे के ढ़ेर लगे हुए हैं। वहीं कॉलोनियों से कचरा भी नहीं उठ पा रहा है। कई वार्डों में घर-घर से कचरा संग्रहण नहीं हो पा रहा है। इससे कचरा सड़क पर फैल रहा है। नालियां कचरे से अटी हुई है। गंदगी के कारण बीमारी फैलने की आशंका है। नगर परिषद के कार्यवाहक स्वास्थ्य निरीक्षक सुरज्ञान सिंह गुर्जर का कहना है कि सफाई कर्मचारियों को जल्द वेतन दिलाया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें