आस्था धाम स्थित बजरंग मंडल धर्मशाला में आपसी विवाद के बाद पत्नी की गला घोंटकर हत्या के मामले में गिरफ्तार किये गए आरोपी पति को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए हैं। थाना अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि बुधवार देर रात आस्था धाम मेहंदीपुर बालाजी स्थित बजरंग मंडल धर्मशाला में आपसी कहासुनी के बाद पत्नी की गला घोट कर हत्या के मामले में पुलिस में धर्मशाला के एक कमरे में छिपे बैठे आरोपी पति टिकू उर्फनिर्मलसिंह निवासी नोएडा को धर्मशाला से घटना के कुछ समय बाद ही गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायिक मजिस्ट्रेट में उसे जेल भेजने के आदेश दिए हैं।
गौरतलब है कि पत्नी के साथ नोएडा से मेहंदीपुर बालाजी स्थित एक धर्मशाला में ठहरे पति टिंकू उर्फ निर्मल सिंह पत्नी रोली सिंह का गला घोटकर हत्या कर पुलिस को घटना की सूचना दी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेकर डीएसपी व थाना अधिकारी को मामले की जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जबकि मानसिंह मीणा के नेतृत्व में पहुंची जिला एफएसएल युनिट व जिला एमओबी टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें